Monday, February 1, 2016

Hindi tips for Eyebrow threading at home – घर बैठे सुन्दर भौंहे पाने के उपाय

थ्रेडिंग उन सब महिलाओं के लिए काफी आवश्यक हो गया है जो अपनी भौंहों को सुन्दर बनाए रखना चाहती हैं। इसके लिए आपको रोज़ाना ब्यूटी पार्लर जाने की ज़रुरत पड़ती है। पर अब आप घर बैठे ही कुछ आसान उपायों की मदद से थ्रेडिंग कर सकती हैं। थ्रेडिंग करने से पूर्व आपको धागे की लम्बाई तय कर लेनी चाहिए। पहली बार थ्रेडिंग करने से आपको दर्द भी हो सकता है,अतः आपको ठंडा पानी और बर्फ अपने साथ रखनी चाहिए। भौंहों को सही आकार देकर उन्हें सुन्दर बनाने काम महिलाएं छोटी उम्र से ही शुरू कर देती हैं। भौंहों को छांटना और उन्हें सही आकार देना कई क्रियाओं और कदमों को अपने में शामिल करता है।

१. आकार तय करें

खूबसूरत भौंहों को आकार देने की दिशा में सबसे पहला कदम है भौंहों का आकार तय करना। छंटाई की प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही आपको पता होना चाहिए की भौंहें कहाँ से शुरू होकर कहाँ ख़त्म होंगी और कहाँ बाल ज़्यादा रहेंगे। इसके लिए आप सफ़ेद आईलाइनर की मदद से भौंहों का आकार बनाकर छंटाई शुरू कर सकती हैं।

२. अच्छे स्तर के ट्वीज़र प्रयोग करेंUse tweezers of good quality

भौंहों की छंटाई के लिए अच्छे क्वालिटी के ट्वीज़र प्रयोग में लाएं। खराब क्वालिटी के ट्वीज़र प्रयोग करने से ज़्यादा मात्रा में बालों के खिंचाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे बाद में दर्द होता है और दाग बढ़ते हैं।

३. पहले बालों को ट्रिम कर लेंTrim the hair if necessary

अगर आप अपनी भौंहों को एक बेहतर आकार देना चाहती हैं तो वैक्सिंग के पहले अपने लम्बे बालों को ट्रिम कर लें। इससे दर्द कम करने में मदद मिलती है।

४. अलग थलग बालों की छंटाई

Clean up the stray hairs
अपनी भौंहों को एक बेहतर आकार देने के लिए भौंहों के ऊपर और नीचे के अलग थलग पड़े बालों की भी छंटाई करें।

५. पेंसिल,पाउडर या मूस का प्रयोग

सही आकार की भौंहों के बीच में कुछ खाली जगहें दिखना सामान्य बात है। इस गलती को सुधारने के लिए आप पेंसिल,पाउडर या मूस का प्रयोग कर सकती हैं। इससे दरारें भरने मोईन मदद मिलेगी और आपकी भौंहें और भी ज़्यादा सुन्दर दिखेंगी।

६. आईने से थोड़ी दूर रहे

Stay a bit away from the mirror
अपनी भौंहों के आकार प्रकार का निरिक्षण करने के समय आईने के ज़्यादा पास खड़े ना रहे। इससे आपको अपनी भौंहों की सही स्थिति का पता नहीं चलेगा। उनकी असली स्थिति भाँपने के लिए आईने से थोड़ी दूरी बनाए रखें।

७. त्वचा की नमी वापस लाएं

वैक्सिंग की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम यह भी है कि त्वचा के जिन भागों ने अपनी नमी और आर्द्रता खो दी है उनमें नमी देकर उन्हें नया जीवन देना। आप एस्ट्रिंजेंट,लोशन या क्रीम की मदद से अपनी त्वचा की नमी को वापस प्राप्त कर सकती हैं।

घर में थ्रेडिंग करने के कदम

१. सामानों की सूची

सामानों की सूची तैयार करें। आपको थ्रेडिंग के लिए एक मज़बूत धागे की आवश्यकता होगी। आइब्रो पेंसिल और ठन्डे पानी की भी ज़रूरत होगी।

२. किनारों को बांधें

धागे को लें और उसके दोनों किनारों को बांधकर एक गोलाकार आकार दे दें।

३. धागे को पकड़ने का तरीका

एक हाथ में धागे की गाँठ को पकड़ें और दुसरे हाथ में धागे का अन्य भाग पकडे रहे। आपकको सही तकनीक द्वारा थ्रेडिंग की विधि आनी चाहिए।

४. हाथों को मोड़ें

अब अपने हाथों को गाँठ से अलग ५ से ६ बार घुमाएं। आपको इस बात को लेकर सावधान रहना होगा कि धागे के बीच के हिस्से में गाँठ ना पड़ जाए।

५. हाथों को खोलने और बंद करने की विधि

थ्रेडिंग के दौरान अपने हाथों को सही प्रकार से खोलें और बंद करें। जब एक हाथ खुला हो तो दूसरा हाथ बंद होना चाहिए। आपकी भौंहों से बाल तब निकलेगा जब धागे को बीच में से घुमाया जाएगा। एक बार जब अतिरिक्त बालों को थ्रेडिंग की सहायता से हटा दिया जाए तो दूसरे अलग थलग बालों को कैंची की मदद से काटा जा सकता है।
how to do eyebrow threading

Share:

0 comments:

Post a Comment