Showing posts with label hair care. Show all posts
Showing posts with label hair care. Show all posts

Thursday, January 26, 2017

बालों का झड़ना या हेयर फॉल को रोकने के लिए करे इन आहारों का सेवन

लोगों को अक्सर बाहरी तौर पर सारे प्रयोग करने की आदत होती है। उदाहरण के लिए बालों की समस्याओं को दूर करने के लोग अधिकांश लोग अच्छे शैंपू, हेयर मास्क, कंडीशनर आदि पर ध्यान देते हैं लेकिन कोई अपने डाइट के बारे में नहीं सोचता। यह बात सही है कि खानपान की आदत का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है और इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। कुछ खास तरह के ऐसे भोजन होते हैं जिनको अपने रोज़मर्रा के आहार में शामिल करके हम बालों को झड़ने से बचा सकते हैं या उनका झड़ना कम कर सकते हैं। ये भोज्य पदार्थ सब्जी और फलों के रूप में हमारे आस पास पाये जाते हैं जिंका नियमित सेवन करने से बालों की सेहत को बेहतर रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा आजकल कि दिनचर्या में मिर्च मसालेदार और तले भुने भोजन की अधिकता की वजह से भी बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके विपरीत हमारे पास प्रकृति द्वारा प्रदत्त कई वरदानरूपी फल व सब्जियाँ है जो सेहत और खासकर बालों के लिए बहुत उपयोगी होती हैं। भले ही इनका स्वाद उतना अच्छा नहीं होता लेकिन इनके सेवन से हम अपने बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के ज़रूरी पोषण दे सकते हैं। इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ खास भोज्य पदार्थों पर चर्चा की जा रही है।

बेस्ट डाइट जो बालों का झड़ना कंट्रोल करे (Best diet to control hair loss/ hair fall)

पोल्ट्री मीट (Poultry meat)

अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि रेड मीट की बजाए स्किनलेस चिकन काफी बेहतर होता है क्योंकि इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। दो तरह के प्रोटीन पाये जाते हैं जिसे सामान्य प्रोटीन और एनिमल प्रोटीन के रूप में विभक्त किया गया है। एनिमल प्रोटीन बालों और त्वचा के लिए अधिक प्रभावकारी होते हैं। अगर आपको बाल झड़ने की समस्या का हल नहीं मिल रहा है तो आपको पोल्ट्री मीट का इस्तेमाल अपने भोजन में एक संतुलित मात्रा में करना चाहिए।

पिस्ता (Pistachios)

बालों कि ग्रोथ में सूखे मेवों का विशेष महत्व है। खास तौर पर पिस्ता बालों के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसमें बीटा सिस्टोस्टेरोल की भरपूर मात्रा होती है जो गंजेपन के उपचार में मददगार होता है। बड़ी दुकानों या मॉल आदि में इस ड्राइ फ्रूट को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है, यह आपको बालों को झड़ने से तो बचाता ही है साथ ही बालों का लचीलापन भी बरकरार रखता है।

मगज या कद्दू के बीज (Pumpkin seeds)

आप कद्दू का प्रयोग सब्जी के रूप में तो करते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज जिसे आम तौर पर मगज के दानें भी कहा जाता है, यह बालों की सेहत के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। हमारे शरीर को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स की ज़रूरत पड़ती है। कई तरह के मिनरल्स के अलावा यह ज़िंक का भी एक बेहतरीन स्रोत है। यह सिर की पपड़ीदार त्वचा को ठीक करने में भी मदद करता है जो बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण है। अगर आप इसके भुने हुये दानें लेते हैं तो इसके पोशाक तत्वों में कुछ कमी आ जाती है। इसे कच्चा या सूखी अवस्था में ही लेना ज़्यादा गुणकारी होता है।

बालों के लिए चाइनीज सब्जी के उपाय (Bok choy)

यह पत्तागोभी की ही तरह दिखने वाली एक सब्जी है जिसका प्रयोग कई चाइनीज रेसिपी में किया जाता है। गहरे हरे रंग की ये पत्तेदार सब्जी बालों को विशेष रूप से लाभ प्रदान करती है। यह आयरन से भरपूर एक सब्जी है, बालों को होने वाले लाभ से अनेक लोग अभी भी अंजान है। आप इसे किसी भी सुपर मार्केट आदि से प्राप्त कर सकते है यह बालों के साथ खून की कमी आदि समस्याओं को भी दूर करती है।

हेलिबट मछली से सेवन से करें हेयर फॉल का घरेलू इलाज (Halibut)

अधिकांश तरह की मछलियों में ओमेगा3 फैटी एसिड की प्रमुखता होती है जो बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। हेलिबट भी उन खास कुछ मछलियों में से एक है जो बालों को सेहत प्रदान करने का कम करती है और इसके सेवन से बालों का झड़ना भी कम होता है। यह बालों को प्राकृतिक चमक और सेहत प्रदान करता है। इसके अलावा इसके सेवन से बालों को प्राकृतिक सुंदरता और मजबूती भी प्राप्त होती है। अगर आप मछलियों का सेवन अपने भोजन में करते हैं तो इस खास मछली को अपने आहार में जगह ज़रूर दें। यह आपके झाड़ते बालों की संख्या को कम करने में मदद करेगी।

खास मशरूम से करें झाड़ते बालों का इलाज (Shiitake mushrooms)

अक्सर कई लोगों को मशरूम का स्वाद बेहद पसंद आता है, कुछ खास किस्म के मशरूम मौसमी भी होते हैं जो केवल एक नियत समय में ही पाये जाते हैं। शिटाकी मशरूम उन खास मशरूम में से एक है जो बालों के लिए बहुत खास तरीके से काम करता है। यह बालों को झड़ने से बचाता है और इसे मजबूती भी देता है। त्वचा से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। इस मशरूम में कॉपर की अधिकता होती है जो कमजोर बालों को मजबूती प्रदान करता है बालों का रंग भी प्राकृतिक रूप से लंबे समय तक जवां बनाए रखता है। जहां हमारे शरीर को 1.5 मिलीग्राम की कॉपर की मात्रा रोजाना के तौर पर ज़रूरी होती है, वहीं इसके उपयोग से इस कमी को पूरा किया जा सकता है।
Share:
Read More

Friday, January 13, 2017

सफ़ेद बालों से छुटकारा इन आयुर्वेदिक तरीकों से

वैसे देखा जाए तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ बालों का सफेद होना आम बात है, लेकिन समय से पहले बालों का सफेद हो जाना एक प्रकार का रोग है।बालों का सफेद होना एक चिंता का विषय है और विशेषकर महिलाओं के लिए। यदि बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं तो व्यक्ति की चेहरे की सुन्दरता अच्छी नहीं लगती है। इसलिए बालों के सफेद होने पर इसका इलाज प्राकृतिक चिकित्सा से किया जा सकता है।



बालों के सफेद होने का कारण


  • असंतुलित भोजन तथा भोजन में विटामिन `बी´, लोहतत्व, तांबा और आयोडीन की कमी होने के कारण बाल सफेद हो जाते हैं।
  • मानसिक चिंता करने के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं।
  • सिर की सही तरीके से सफाई न करने के कारण भी व्यक्ति के बाल सफेद होने लगते हैं।
  • कई प्रकार के रोग जैसे- साईनस, पुरानी कब्ज, रक्त का सही संचारण न होना आदि के कारण बाल सफेद हो सकते हैं।
  • रसायनयुक्त शैम्पू, साबुन, तेलों का उपयोग करने के कारण भी बाल सफेद हो सकते हैं।
  • अच्छी या पूरी नींद न लेने के कारण भी बाल सफेद हो सकते हैं।
  • बालों को सही तरीके से पोषण न मिलने के कारण भी ये सफेद हो जाते हैं।
  • अधिक क्रोध, चिंता और श्रम करने पर उत्पन्न हुई गर्मी और पित्त सिर की नाड़ियों तक पहुंचकर बालों को रूखा-सूखा तथा सफेद कर देती हैं।
  • अनियमित खान-पान तथा दूषित आचार-विचार के कारण भी बाल सफेद हो जाते हैं।

बालों के सफेद होने पर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार


  • रोगी को गाजर, पालक, आंवले का रस अधिक मात्रा में पीना चाहिए।
  • रोगी व्यक्ति को काले तिल तथा सोयाबीन का दूध पीना चाहिए।
  • इस रोग से बचने के लिए व्यक्ति को बादाम तथा अखरोट का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए।
  • गाय का घी खाने में प्रयोग करने से व्यक्ति के बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं तथा सफेद बालों की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • आंवला, ब्राह्मी तथा भृंगराज को आपस में मिलाकर पीस लें। फिर इस मिश्रण को लोहे की कड़ाही में फूलने के लिए रख दें। सुबह के समय इसको मसलकर लेप बना लें फिर इसके बाद 15 मिनट तक इसे बालों में लगाएं। इस प्रकार से उपचार सप्ताह में 2 बार करने से बाल सफेद होना बंद होकर कुदरती काले हो जाते हैं।
  • गुड़हल के फूल तथा पोदीने की पत्तियों को एकसाथ पीसकर थोड़े से पानी में मिलाकर लेप बना लें। फिर इस लेप को अपने बालों पर सप्ताह में कम से कम दो बार आधे घण्टे के लिए लगाएं। ऐसा करने से सफेद बाल काले होने लगते हैं।
  • चुकन्दर के पत्तों का लगभग 80 मिलीलीटर रस सरसों के 150 मिलीलीटर तेल में मिलाकर आग पर पकाएं। फिर जब पत्तों का रस सूख जाए, तो आग पर से उतार लें। फिर इसे ठंडा करके छानकर बोतल में भर लें। इस तेल से प्रतिदिन सिर की मालिश करने से बाल झड़ना रुक जाते हैं और समय से पहले सफेद नहीं होते हैं। इससे बालों की कई प्रकार की समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
  • बादाम के तेल तथा आंवले के रस को बराबर मात्रा में मिला लें। इस तेल से रात को सोते समय सिर की मालिश करने से बाल सफेद होना बंद हो जाते हैं।
  • रात के समय तुलसी के पत्तों को पीसकर और इसमें आंवले का चूर्ण मिलाकर पानी में भिगोने के लिए रख दें। सुबह के समय में इस पानी को छानकर इससे सिर को धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में सफेद बाल काले हो जाते हैं।
  • आंवले के चूर्ण को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाने से बाल काले, घने तथा मजबूत हो जाते हैं।
  • कई प्रकार के योगासन (सर्वांगासन, मत्स्यासन, शवासन तथा योगनिद्रा) प्रतिदिन करने से रोगी व्यक्ति को बहुत अधिक लाभ मिलता है और उसके बाल सफेद होना रुक जाते हैं।
Share:
Read More

बालों की समस्याओं के लिए फलों के हेयर पैक्स

हम सब जानते हैं कि स्वादिष्ट फल हमारे शरीर के लिए कितने पौष्टिक होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फल आपके बालों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं, आइये जानते हैं –

केमिकल से खराब हुये बालों का इलाज (Treat the chemical damaged hair)

केमिकल के अधिक प्रयोग से ख़राब हुये बालों को फिर से पाने के लिए निम्नलिखित हेयर पैक का इस्तेमाल करें।
एक केला, एक अंडे का योक और एक चम्मच नीबू का रस लें, इस सामग्री को एक कटोरी में मिक्स करके पेस्ट बना लें इस पेस्ट को अपने बालों पर लगायें और 30 से 40 मिनिट बाद पानी से धो लें। साफ़ तौलिये से बालों को सुखा लें यह आपके बालों जबर्दस्त असर करता है।

कड़े बालों,रूखे, सूखे बालों के लिए चिकित्सा (Treat the straw hair – baalon ke liye tips)

हेयर कलर के अत्यधिक प्रयोग से क्या आपके बाल किसी स्ट्रा जैसे हो गये हैं तो चिंतित न हों और नीचे दिये गये हेयर पैक को अपनाएँ।
2 चम्मच नीम पाउडर को एक कप बियर में मिलायें और इसमें एक कप केले का पेस्ट और एक कप पपीते का पेस्ट मिला लें, इस सारी सामग्री को एक कटोरी में लेकर थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने सर पर लगाकर 30 मिनिट बाद गुनगुने पानी से धो लें। आपके बाल मुलायम और चमकदार होकर खिल उठेंगे।

स्कैल्प की खुजली का इलाज (Treat your itchy scalp)

क्या आप पूरे दिन बालों को खुजलाते रहते हैं? अगर हाँ तो इसका कारण रुसी हो सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए निम्न फ्रूट हेयर पैक का उपयोग करें।
आधा कप करोंदे का जूस, एक कप दही और दो चम्मच नीबू का रस मिलायें, इस पूरी सामग्री को एक कटोरी में ले कर महीन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने सर पर लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ें। अब इसे हलके गुनगुने पानी से धो लें और कंडीशनर का प्रयोग करें। यह हेयर पैक आपके बालों को रुसी मुक्त करके चमकदार एवं आकर्षक बना देता है।

झड़ते बालों का इलाज (Treat hair fall – hair ke liye tips)

बाल झड़ने के घरेलू उपाय, बालों के लगातार झड़ते रहने से आपके बाल पतले होने लगते हैं। इन्हें रोकने के लिए मेथी दाना और एवोकाडो के निर्मित निम्न हेयर पैक का प्रयोग करें।
आधा एवोकाडो को मसल लें और इस मसले हुये पेस्ट में 3 चम्मच मेथी दाने का पेस्ट और एक चौथाई कप ग्रीन टी, थोड़े से गुनगुने पानी के साथ मिलायें। पूरी सामग्री को अच्छे से मिलाकर बालों में लगायें। यह हेयर मास्क झड़ते बालों को रोकने के लिए बेहतर परिणाम देता है इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

ऑइली स्‍कैल्‍प और ग्रेसी स्कैल्प का इलाज (Treat greasy and oily scalp)

बहुत से लोग हैं जो चिकने या ग्रेसी स्कैल्प से परेशान होते हैं, इस परेशानी से मुक्ति पाने के लिए निम्न प्रयोग करें।
3 चम्मच संतरे का रस लें, इसमें एक कप दही, तीन चम्मच आमला पाउडर और एक चम्मच तुलसी की पत्तियों का पाउडर मिला लें, इस पूरी सामग्री को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे बालों, स्कैल्प और छोरों पर अच्छे से लगायें। इस पेस्ट को 40 से 60 मिनिट तक लगायें रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

हार्मोनल समस्याएं (Hormonal problems)

एक व्यक्ति के हॉर्मोन की आधार पर सेबेशियस (sebaceous) ग्रन्थियां तेल का उत्पादन करती हैं। सिर की त्वचा में हॉर्मोन की असमानताओं की वजह से तेल का उत्पादन ज्यादा हो सकता है। किशोरावस्था में ज़्यादा मात्रा में आपको मुहांसों, एक्ने और डैन्ड्रफ (acne and dandruff) का सामना करना पड़ता है क्योंकि इस उम्र में हॉर्मोन काफी चंचल होते हैं। सीबम (sebum) और बालों में तेल का ज़्यादा उत्पादन मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन में परिवर्तन की वजह से होता है।

तनाव (Stress)

भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक या शारीरिक तनाव से सेबेशियस ग्रंथियों में सीबम का उत्पादन ज़्यादा मात्रा में होता है। तनाव की वजह से एड्रेनल (adrenal) हॉर्मोन ज्यादा निकलता है जो चेहरे और सिर की त्वचा को प्रभावित करता है जहां सेबेशियस ग्रंथियां स्थित होती हैं। इसकी वजह से चेहरे और सिर की त्वचा में तेल की मात्रा में बढ़ोत्तरी हो जाती है।

बीमारियाँ (Diseases)

बीमारियों और पियूष तथा एड्रेनल ग्रंथियों एवं गर्भाशय की समस्याओं की वजह से भी सीबम का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे चेहरे और सिर की त्वचा में तेल की मात्रा बढ़ जाती है। दवाइयों और स्टेरॉयडस (steroids) के फलस्वरूप भी सीबम का उत्पादन बढ़ सकता है।

खाद्य आदतें (Food habits)

अस्वास्थ्यकर खाद्य आदतों एवं डिब्बाबंद और जंक (junk) भोजन के सेवन से भी सिर के भाग और त्वचा में तेल की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसा भोजन करें जो स्वास्थ्यकर एवं फलों, सब्जियों और साबुत अनाजों से भरपूर हो। इन खाद्य पदार्थों में आपके शरीर को विटामिन्स (vitamins), खनिज पदार्थ और अन्य पोषक तत्व पहुंचाने की क्षमता होनी चाहिए।

बालों के उत्पादों का अत्यधिक प्रयोग (Overuse of hair products)

बालों के उत्पाद जैसे कंडीशनर (conditioners) और बालों के मास्क (masks) एवं बालों की स्टाइलिंग (styling) के उत्पाद जैसे हेयर मुज़, पोमेड, जेल्स, हेयर स्प्रेस (hair mousse, pomade, gels, hair sprays) के अत्याधिक प्रयोग और इन्हें अच्छे से ना धो पाने के फलस्वरूप भी सिर की त्वचा में तेल की मात्रा के बढ़ने, खुजली और चिडचिडेपन की समस्या जन्म लेती है। अतः रसायन युक्त कृत्रिम उत्पादों के प्रयोग से परहेज करें।

नुस्खे (Tips)

ध्यान करें (Do meditation)

ध्यान करना काफी आसान है और इसमें आपके पैसे भी खर्च नहीं होते। इसका प्रयोग कोई भी कर सकता है। इसकी मदद से आपके मस्तिष्क से सारी दुश्चिंताएं दूर हो जाएँगी जो आपके तनाव का कारण बनती हैं और हार्मोनल असमानताओं को जन्म देती हैं। ध्यान आपके भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही आपके बालों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है।

गहरी सांसें लें (Breathe deeply)

कई योग की तकनीकों में गहरी साँस लेने को काफी महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। यह इतना आसान है कि आप इसे कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। सिर्फ 5 मिनट का अंतराल लें, सीधे बैठें या खड़े रहें और आँखें बंद करके सिर्फ सांस लेने पर ध्यान दें। नाक से साँस अन्दर खींचें, अपने पेट तक हवा जाती हुई महसूस करें और इसके सिर की तरफ जाने की भी प्रतीक्षा करें। अब इस प्रक्रिया को उल्टा कर दें और हवा को नीचे आते हुए तथा नाक से निकलते हुए महसूस करें। लम्बी सांस लेने से बालों की कई समस्याओं का समाधान होता है।

ध्यान की स्थिति में भी व्यायाम करें (Exercise, even if in meditation)

व्यायाम से ना सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि इससे आपका तनाव भी दूर होता है। चहलकदमी, योग, तैराकी, एरोबिक्स (aerobics), खेलकूद आदि से रसायन निकलते हैं जो आपको अच्छा महसूस करवाकर आपके शरीर एवं मस्तिष्क से तनाव दूर करते हैं और इसे स्वस्थ रखते हैं।

मन की इच्छाओं को बाहर निकालें (Express yourself, vent our your feelings)

तनाव से लड़ने के लिए समाज का सहारा काफी ज़रूरी होता है। अपने जीवनसाथी, दोस्तों या परिवार के लोगों से आमने सामने बैठकर या फ़ोन (phone) पर बातचीत करें। अगर आप बातचीत करने में असमर्थ हैं तो अपने मन की भावनाओं को लिखकर व्यक्त करें। अगर आप कागज़ में अपने मन की बातों को लिखने की आदत डालें तो इससे तनाव काफी आसानी से दूर हो सकता है। तनाव से दूर रहने पर आप बालों के झड़ने जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचकर रह पाएंगे।

अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखें (Take good care of your health)

किसी चीज़ की देखभाल करने से उसे लम्बे समय तक संभालकर रखा जा सकता है। यह बात बालों पर भी लागू होती है। अपने बालों को साफ़ करने की पद्दति निश्चित करें। बालों को रंगने या उनकी स्टाइलिंग के लिए कठोर रसायनों का प्रयोग ना करें। नीचे कुछ नुस्खे दिए जा रहे हैं जिनसे आपके बालों की देखभाल भी होगी और ये झड़ने से भी बचेंगे।
  • बालों पर गर्मी देने और विभिन्न प्रकार से उन्हें रंगने का प्रयास ना करें। आंच से बालों के प्रोटीन (Proteins) कमज़ोर हो जाते हैं, जिससे बालों के झड़ने की समस्या पैदा होती है। इसी वजह से हेयर ड्रायर्स, हॉट कर्लर्स, हॉट ब्रशेस, हेयर स्ट्रेटनर, हेयर फ़ास्टनर्स (hair dryers, hot curlers, hot brushes, hair straightener, hair fasteners) आदि का प्रयोग कम करें।
  • खराब गुणवत्ता के रबर बैंड्स और इलास्टिक्स (rubber bands, elastics) आदि का प्रयोग ना करें। बालों को कसकर बाँधने से आपके बाल टूट सकते हैं और इससे बालों की हानि भी होती है। कसी हुई बालों की स्टाइल के फलस्वरूप बालों के झड़ने को एक चिकित्सकीय नाम दिया गया है, जिसे ट्रैक्शन (traction) कहा जाता है। अतः बालों की ऐसी स्टाइल का प्रयोग ना करें।
  • गीले बालों पर कंघी ना करें। इससे आपके बाल झड़ने काफी कम होंगे। इसके अलावा चौड़े और नर्म दांतों वाली कंघी का प्रयोग करें।
Share:
Read More

त्वचा और बाल सम्बंधित देखभाल की गलतियों को दूर करें

ज्यादातर पुरुष और महिलाएं रोजाना अपनी त्वचा और बालों की सेहत और सुंदरता को बनाए रखने के लिए सुझाव का पालन करते रहते है। वे अनेक सुझाव का पालन करते है और साथ ही अनेक प्रोडक्ट का उपयोग भी करते है। लेकिन रिसर्च के अनुसार यह पता चला है की बहुत से लोग गलत सुझाव को गलत तरीके से कर अपने बाल और त्वचा को क्षति पहुंचाते है। इन गलत तरीको के बारे में सबको पता होना चाहिए और इनका पालन बंद कर देना चाहिए।

ऐसा कौन सा व्यक्ति है जिसे सुंदर और साफ़ चेहरा नहीं चाहिए! किसको लम्बे, घने और आकर्षित बाल नहीं चाहिये! इन चाहत को पूरा करने के लिए हम बहुत से सुझाव और नुस्खो को अपनाने लगते है। वे नुस्खे और सुझाव का पालन गलत करने से हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। जब भी त्वचा और बालों की देखभाल करना हो तब हमेशा उन सुझाव को पूर्ण तरह से समझ लें और ये जांच कर लें की ये सुझाव से कहीं आपको कोई साइड इफ़ेक्ट तो ना हो जाए। ये सब करने के बाद नीचे कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में दर्शाया गया है जिन्हें आप रोजाना करते है और अपनी त्वचा और बालों को क्षति पहुंचाते है, इन गलतियों को करना बंद कर दें।
एक चीज़ जो सभी अंग सम्बंधित समस्या का कारण बनती है वो है सिगरेट, ये त्वचा और महत्वपूर्ण अंगो को क्षति पहुँचाती है। इसके कारण लंग सम्बंधित रोग, कैंसर, हार्ट सम्बंधित रोग और अन्य रोग के आप शिकार बन सकते है। धूम्रपान से आँखों के नीचे काले घेरे / डार्क सर्किल बन जाते है और साथ ही होठ का रंग भी डार्क होने लगता है और इस कारण से आपको सोरायसिस (psoriasis) की समस्या भी हो सकती है।

त्वचा की देखभाल (Skin care – twacha ki dekhbhal)

  • एक्सफोलिएशन (Exfoliation) से मृत त्वचा के सेल्स को निकाला जाता है लेकिन इस प्रक्रिया को अधीक बार करने से त्वचा को क्षति भी पहुंचती है। इसलिए हफ्ते में 2 बार एक्सफोलिएट करें। अगर आपकी ज्यादा सूखी या सेंसिटिव त्वचा है तो आपको 10 दिन में एक बार एक्सफोलिएट करना चाहिए।
  • पार्टी से घर पर लौटने के बाद आप बहुत थके हुए होते है और इसलिए सीधा सोने चले जाते है और मेकअप भी नहीं उतारते है। लेकिन ऐसा करने से आप अपने स्किन पोर को ब्लॉक करते है और साथ ही त्वचा को इस कारण साँस लेने में दिक्कत होती है जिस से आप कम उम्र में एजिंग और एक्ने का शिकार बन सकते है।
  • हमेशा नहाने और फेस वाश का उपयोग करने के बाद मोइस्चराइज़र जरूर लगाए। कुछ लोग यह सोचते है की मोइस्चराइज़र से एक्ने होता है लेकिन यह गलत है। अगर आप एक्ने की समस्या से गुज़र रहे है तो आयल फ्री मोइस्चराइज़र का उपयोग करें।
  • हम ज्यादातर अपने चेहरे को शरीर के सहित गरम पानी से धो लेते है लेकिन यह गरम पानी चेहरे की त्वचा के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। गरम पानी से ब्लड वेसल्स ( blood vessels ) को गंभीर रूप से क्षति पहुंचती है। इसलिए गुनगुने पानी का उपयोग करें।

त्वचा की देखभाल कैसे की जाए – त्वचा की देखभाल करते समय सामान्य गलतियाँ (Common skin care mistakes)

  • मोइस्चराइज़र लगाने से पहले त्वचा को लम्बे समय तक ड्राई रखना। त्वचा को ज्यादा लम्बे समय तक ड्राई रखने से त्वचा डीहाइड्रेट होने लगती है। इसलिए धोने के बाद तुरुन्त बिना अल्कोहल alcohol) वाला टोनर या मोइस्चराइज़र का उपयोग करें।
  • ज्यादातर लोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग बिना जांचे करना शुरू कर देते है। उन्हें देखना चाहिए की वो प्रोडक्ट उनकी त्वचा को सूट करेगा या नहीं। ज्यादातर लोग प्रोडक्ट को विज्ञापन और दुसरो के सुझाव से खरीद लेते है।
  • पिम्पल को सही से नहीं नियंत्रित किया जाता। पिम्पल को कभी भी शुरू के दौर पर ही ना छेड़ें, इस से चेहरे पर निशान पड़ सकते है और साथ ही दूसरे भागों पर भी फ़ैल सकते है। पिम्पल में मौजूद पीले पदार्थ को हलके से दबा कर निकाल लेना है। फिर कोई एंटी सेप्टिक क्रीम के उपयोग से इसका इलाज कर लें।
  • ज्यादातर पुरुष और महिलाए बहार निकलने से पहले सनस्क्रीन को नहीं लगाते। सनस्क्रीन लोशन से फाइन लाइन्स और रिंकल कम होते है और साथ ही इनको आने से भी रोका जाता है।
  • ज्यादातर लोग हानिकारक केमिकल से बना साबुन का उपयोग करते है। ये साबुन त्वचा को सूखा बना देते है और साथ मृत त्वचा के सेल्स को त्वचा पर जमा देते है। इसलिए अपने शरीर को कम केमिकल वाले साबुन या सोप- फ्री जेल (soap free gel) से साफ़ करें।
  • सोते हुए मेकअप को नहीं हटाने से आप सबसे बड़ी गलती करते है। इस से आपकी त्वचा को क्षति पहुँचती है और साथ ही वे सुस्त, ड्राई पड़ती है और धब्बों से भर जाती है।
  • आज कल के समय में सभी जंक फ़ूड को खाना पसंद करते है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए की ये जंक फ़ूड त्वचा को कोई भी पोषण नहीं प्रदान करते। त्वचा पर आहार की आदतों और पालन को सही से देखा जा सकता है।
सुंदरता के लिए त्वचा की देखभाल के साथ बालों की देखभाल करना भी अनिवार्य है। बालों की देखभाल के लिए गलत प्रक्रिया और गलत प्रोडक्ट का उपयोग करना बंद करना चाहिए।

त्वचा की ख़राब देखभाल को करना बंद करें (Worst skin care mistakes to avoid)

अधिक से ज्यादा एक्स्फोलिएटिंग (Over exfoliating – skin ki dekhbhal)

नियमित समय से त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत अच्छा है। लेकिन अधीक एक्सफोलिएट करना भी त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपकी त्वचा में प्राकृतिक तेल मौजूद होता है जो त्वचा को नौरिश करता है। लेकिन अगर आप रोजाना अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करते रहे तो आप अपनी त्वचा से प्राकृतिक तेल को कम करते है और इस कारण आपकी त्वचा ड्राई और बदसूरत बनने लगती है। इस प्रक्रिया से आपकी त्वचा बहुत ही सुस्त और निर्बल दिखने लगती है।

त्वचा की देखभाल कैसे करें – मेकअप सहित सोना (Sleeping with makeup)

जब आपको किसी पार्टी में जाना हो तो मेकअप आपके लिए बहुत ज़रूरी हो जाता है। आप सही मेकअप के बिना पार्टी में नहीं जाना पसंद करते है। जैसे ही आप पार्टी से वापस आते है, आप बहुत ही थकावट को महसूस करने लगते है। इस कारण आपको मेकअप उतारने का समय नहीं मिलता है। आप कपडे बदल कर सोने चले जाते है। लेकिन यह गलत है। क्यूंकि सोने से पहले मेकअप को उतारना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्रोडक्ट को बदलते रहना (Switching products)

मार्किट में अनेक प्रकार के प्रोडक्ट उपलब्ध रहते है जिस से हम नए प्रोडक्ट को खरीद कर उपयोग करना पसंद करते है। पर यह भी त्वचा के लिए सही नहीं है। बार- बार प्रोडक्ट को बदलने से त्वचा पर असर पड़ता है। बेहतर होगा की एक ब्रैंड का प्रोडक्ट को आप लम्बे समय तक उपयोग करते रहे चाहे वो गर्मी, सर्दी या बारिश का मौसम ही क्यूँ ना हो।

बालों की देखभाल (Hair care – baalon ke liye tips)

  • बालों में तेल लगाने के बाद ज्यादातर लोग उन्हें कई दिन तक बालों पर रहने देते है, ये सोचकर की बालों को तेल से सही पोषण मिल रहा है। लेकिन सत्य यह है की ज्यादा दिनों तक तेल को सिर में लगाये रखने से सिर की त्वचा के पोर ब्लॉक हो जाते है और इस कारण वातावरण में मौजूद गंद से बाल गिरने लगते है। तेल को लगाने के बाद मसाज कर लें और फिर 1 से 2 घंटे के लिए रहने दे। बाद में अपने बालों को धो लें।
  • कुछ लोग बालों की स्टाइल के कारण बालों से सम्बंधित समस्या का सामना कर रहे होते है। बालों को ज्यादा खुला रखने से सिर की त्वचा पर गंद जम जाती है या ज्यादा टाइट पोनी (pony) को रबर बंद के सहायता से बाँध लेने से भी बाल ज्यादा गिरने लगते है।
  • सही मात्रा में नींद लेने से आपके शरीर और स्वास्थय को बहुत ही लाभ प्राप्त होते है। 8 घंटो के लिए सोने से आपकी त्वचा ताज़ी और जवान बनने लगती है। आगे कोई समस्या ना उत्पन्न हो उसके लिए रात को देरी से ना सोए।
हमेशा पौष्टिक तत्व से भरपूर खाने को खाए, इस से आपकी सेहत ही स्वस्थ नहीं बनती बल्कि आपकी त्वचा और बाल भी स्वस्थ बनने लगते है। नट्स, बीज, फाइबर से भरे पदार्थ, मिनरल्स, सरेअल्स (cereals), हरी सब्जियां और रंगीन फलो को अपनाए और अपनी सेहत के साथ अपनी त्वचा की भी देखभाल करें। जंक फ़ूड से दूर रहें क्यूंकि ये फ़ूड शरीर में मौजूद प्रोटीन और पोषण को छीन लेते है।

बालों की देखभाल करते समय सामान्य गलतियाँ (Common hair care mistakes)

  • बालों को लम्बे समय तक नहीं काटने से बाल सूखे, नाज़ुक और कमज़ोर पड़ने लगते है। इसलिए अपने बालों को हर दो महीने के बाद ट्रिम करा लें।
  • चिपचिपी को दूर करने के लिए महिलाए रोजाना बालों में शैम्पू लगाना पसंद करती है लेकिन अधीक से ज्यादा शैम्पू का उपयोग करने से सिर की त्वचा से प्राकृतिक तेल दूर हो जाता है और इस कारण बाल सुस्त और निर्जीव बन जाते है।
  • ज्यादातर लोग शैम्पू के बाद कंडीशनर का उपयोग नहीं करते है और यह एक और सामान्य गलती सभी दोहराते है। शैम्पू के बाद कम मात्रा में कंडीशनर का उपयोग अनिवार्य है।
  • काम करने और व्यस्त रहने वाली महिलाए ज्यादातर अपने बालों को टॉवल से तुरुन्त दबाव डाल कर सुखाने लगती है। गीले बाल ज्यादातर कमज़ोर रहते है और इन पर दबाव डालकर सुखाने से यह ज्यादा टूटने लगते है। शैम्पू किये बालों को टॉवल से हलके से सुखाना चाहिए या कुछ मिनट के लिए इन पर टॉवल को लपेट लेना चाहिए। गांठ को उँगलियों के उपयोग से निकाल लें ना की किसी दृढ़ कंघी या ब्रश का उपयोग करें।
  • कुछ हीटिंग उपकरण के उपयोग से आज कल महिलाएं अपने बालों को स्टाइल, कर्ल और स्ट्रेट करना पसंद करती है। लेकिन बालों के लिए हीट सबसे हानिकारक पदार्थ होता है। अगर आपको इन उपकरणों का उपयोग करना है तो हीट प्रोटेक्टिव शील्ड (heat protective shield) का उपयोग करना चाहिए जिस से बालों को सीधे रूप से क्षति नहीं पहुंचती है। अलग प्रकार के बालों के लिए अलग प्रकार की हीट की आवश्यकता पड़ती है। एक ऐसा उपकरण लें जिसमे आप हीट को अपने बालों की क्वालिटी जैसे पतले, घने या मोटे बालों के अनुसार एडजस्ट कर सकें। आप घर पर इन हीटिंग उपकरण के उपयोग के बिना हेयर स्टाइल कर सकती है।
  • ज्यादातर महिलाये जो सुबह काम पर जाती है वो गीले बालों की कंघी करती है। इस से बाल टूटने लगते है और साथ ही दो भाग/ स्प्लिट एंड्स (split ends) भी निकल आते है।
  • ज्यादातर लोग बालों को स्वस्थ रखने के लिए सही पोषण को खाते नहीं है। एक सही आहार जिसमे आयरन, विटामिन c, फोलिक एसिड (folic acid) और प्रोटीन भरे हुए हो तो बाल स्वस्थ बन जाते है और इनसे बाल भी कम गिरते है।
  • रोजाना टाइट पोनी टेल करने से भी बाल गिरते है और इस आदत को दूर करना आवश्यक है।
  • ज्यादातर महिलाए बालों पर लम्बे समय तक तेल नहीं लगाती है जिस से बाल ड्राई, सुस्त और नाज़ुक बन जाते है।

बालों की ख़राब देखभाल को करना बंद करें (Worst hair care mistakes to avoid)

बालों की देखभाल के तरीके – हेयर डाई (Hair dye hai hair ke liye tips)

आज कल वातावरण में प्रदूषण होने के कारण प्राकृतिक काला रंग और बेहतरीन बाल को सालों तक बनाए रखना मुश्किल है। कम उम्र के लोग में ही बाल सफ़ेद होने लग जाते है। इसलिए इनको छुपाने के लिए लोग हेयर डाई (hair dye) का उपयोग कर बालों को काला करते है। लेकिन यह बालों के लिए सही प्रक्रिया नहीं है। इस तरह आप अपने बालों को क्षति पहुँचाती है। सफ़ेद बालों को दिखने से रोकने के लिए आपको प्राकृतिक काली या भूरी हिना (henna) का उपयोग करना चाहिए ना की डाई का।

बालों की देखभाल के नुस्खे – बालों को नहीं काटना (Not trimming hair)

अपने बालों को नियमित समय से ट्रिम (trim) ना करने से आपके बाल गिरने या टूटने लगते है। इसलिए यह आवश्यक है की आप अपने बालों को 3 से 4 महीने में ट्रिम कर / कटवा लें। अगर आप ऐसा 6 महीनो में भी करते है तो वो भी सही है। लेकिन त्रिम्मिंग करना बालों के लिए आवश्यक है। अगर आपके बाल त्रिम्म्ड (trimmed) रहते है तो बालो का गिरना और टूटना कम हो जाता है। आपको ज़रूरी नहीं की अपने बालों को छोटा कर लेना है, आपको केवल अपने बालों को नीचे से थोडा काटना / ट्रिम करना है।
Share:
Read More

गर्मियों के मौसम में बालों की सुरक्षा कैसे की जाए? गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए सुझाव

गर्मियों (summer) के मौसम में बाल सुस्त पड़ जाते है। ऐसा लगता है की बालों में कोई पोषण की कमी हो। अगर आपको काम से घर से बहार रहना होता है तो आप अपने आपको सूरज की हानिकारक किरणों से नहीं बचा पाते है और इस कारण आपके बाल बदसूरत दिखने लगते है। गर्मियों में आप समुद्र के किनारे समय गुजारना पसंद करते होंगे लेकिन यह आपके बालों के स्वास्थय के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है। इस से आपकी त्वचा टैन (tan) हो जाती है और बालों में से पोषण कम हो जाता है। इसलिए अपनी त्वचा और बालों को स्वस्थ और सुन्दर रखने के लिए सही उपाय को अपनाए।

बहुत से लोग अपने बालों को आकर्षित दिखाना पसंद करते है लेकिन गर्मियों के मौसम में उनकी सारी मेहनत और देखभाल व्यस्त पड़ जाती है। ऐसे ही अगर आप गर्मियों में अपने बालों की सही देखभाल नहीं करते है तो आपके बाल कमज़ोर और नाज़ुक बन जाते है। इसलिए घर से बहार निकलते समय नीचे दिए गए सुझाव का पालन कर अपने बालों की देखभाल गर्मियों में अच्छे से करें।

गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए सुझाव (Summer hair care tips – balo ki care tips in hindi)

नियमित समय से बालों को धोएँ और समस्या को दूर करें (Regular hair wash to resolve hair problems)

गर्मियों में बालों के लिए विशेष पोषण आवश्यक है और उनकी देखभाल करना अनिवार्य है। पसीने के साथ प्रदूषण और गंद का मिश्रण सिर की त्वचा पर जम जाते है जिस से बालों से सम्बंधित समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए अपने बालों को रोजाना धोये और उन्हें चमकदार और बेहतरीन बनाये।

गर्मियों में बालों को धोते समय शैम्पू का उपयोग करें (Shampoo regularly to remove dirt during the summer)

सूरज की ताकतवर किरणे बालों को ड्राई और नाज़ुक बना सकते है। अगर आपको इस परिस्तिथि से बचना है तो हल्का शैम्पू (mild shampoo) का उपयोग अपने बालों पर करें। उन शैम्पू का उपयोग ना करें जो बालों में से गंद को निकालने के लिए बेहतरीन होता है क्योंकि उसमे ज्यादा केमिकल पदार्थ होते है। इसलिए हलके / माइल्ड शैम्पू का उपयोग करें।

बालों में कंडीशनर – पसीने से बालों को बचाने के लिए कंडीशनर का उपयोग करें (Conditioner to protect your hair from sweat)

गर्मियों में बालो की गहराई से कंडीशनिंग करें क्योंकि गर्मियों में पसीने से बाल चिपचिपी बन जाते है और इस कारण उन्हें क्षति पहुँच सकती है। इसलिए अपने बालों को कोमल और चमकदार बनाने के लिए गहराई से कंडीशनिंग करें।

बालों की देखभाल के तरीके – गर्मियों में ज्यादा फ्लूइड से हाइड्रेटेड रहें (Stay hydrated with lots of fluids in summer)

गर्मियों में ज्यादा पानी पीना केवल आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं होता बल्कि यह बालों के लिए भी अच्छा होता है। शरीर में से पानी की कमी को पानी पी कर संतुलित रखा जा सकता है और इस से आपके बालों को भी लाभ पहुंचता है।

बालों को मोइस्चराइज़ करने के लिए प्राकृतिक हेयर केयर प्रोडक्ट का उपयोग करें (Natural hair care products to moisturize your hair)

गर्मियों में उन हेयर प्रोडक्ट का उपयोग करें जो प्राकृतिक हो। गर्मियों में आर्टिफीसियल कलर, केमिकल सम्बंधित इलाज और हीट उपकरणों का उपयोग करने से बाल कमज़ोर और नाज़ुक बन जाते है। प्राकृतिक प्रोडक्ट के उपयोग से बाल मोइस्चराइज़्ड और सुरक्षित रहते है।

अपने बालों के स्प्लिट्स को नियंत्रित रखने के लिए नियमित समय से ट्रिम कराते रहें (Manage your hair splits by regularly trimming)

गर्मियों में बाल सूखे हो जाते है जिस से बालों में स्प्लिट एंड्स/ दो भाग (split ends) उत्पन्न हो जाते है। इन स्प्लिट एंड्स से आपके बालों की लुक खराब हो सकती है। इसलिए इन स्प्लिट को दूर करने के लिए अपने बालों को ट्रिम करते रहें। स्प्लिट एंड्स को काटने के बाद नारियल तेल को अपने बालों के अंत भाग पर लगाए।

गर्मियों में बालों को बनावट देने के लिए आयल मसाज करें (Oil massage for textured hair in summer)

सिर की त्वचा से गंद और धुल को दूर करने के लिए अपने सिर की त्वचा पर तेल से मसाज करें। इस से सिर की त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) सुधरता है और साथ ही बालों की जड़ भी मजबूत बनती है। इस प्रक्रिया को बालों को धोने से पहले अपनाये और बालों को कोमल बनाए।

हेयर सनस्क्रीन प्रोटेक्शन क्रीम (Hair sunscreen protection creams)

हमारे सिर की त्वचा को भी शरीर की त्वचा की तरह सुरक्षा अनिवार्य है इसलिए अपने सिर की त्वचा को सनस्क्रीन से सुरक्षित रखें। बालों में सनस्क्रीन लगाने से आप अपने बालों की सुरक्षा करते है। श्रेष्ठ रूप से बालों को सूरज की किरणों से बचाने के लिए स्कार्फ (scarf) का उपयोग ज़रूर करें। अगर आपको स्कार्फ पहनना पसंद नहीं है तो आपको घर से बहार निकलने से पहले अपने बालों को कंडीशनर सहित सनस्क्रीन लगाकर ही निकलें। उस हेयर प्रोडक्ट को खरीदें जो आपके बालों के लिए सही हो और उसमे सही मात्रा में SPF मौजूद हो। घर पर लौटने के बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें।

गर्मियों में घुंगराले बालों को कैसे नियंत्रित करें? (How to control frizzy in summer?)

गर्मियों में बाल ज्यादा सूखे पड़ जाते है और साथ ही घुंगराले भी हो जाते है। इसलिए अपने बालों को बाँध कर रखें ताकि बाल घुंगराले बनने से बच सकें। गर्मियों में नयी हेयर स्टाइल को अपनाए और फैशनेबल बने। हेयर स्टाइल जैसे अनेक प्रकार की चोटी, पोनीटेल, बन (bun) और अन्य को आप अपना सकते है। इस से आपके बाल घुंगराले नहीं बनेंगे और साथ ही पसीना भी कम बनेगा।

सूरज की किरणों से बचाने के लिए बालों को ढक लें (Cover it up to avoid direct sun rays)

अगर आप अपने आप को सूरज की हानिकारक किरणों से नहीं दूर रख सकते है तो आपको अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सही उपाय को अपनाना चाहिए। इसलिए स्कार्फ या हैट (hat) का उपयोग करें लेकिन इन्हें ज्यादा समय तक ना रखें जैसे ही पसीना बनना शुरू हो जाये तो। कॉटन का स्कार्फ और हैट में मौजूद छोटे होल वालों को आप उपयोग कर पसीने से छुटकारा पा सकते है।

गर्मियों में अपने बालों के साथ खेलना बंद कर दें (Stop playing with your hair in summer)

गर्मी एक ऐसा मौसम है जब बाल सूखे और क्षतिग्रस्त (damaged) बन जाते है। इस समय आपको मार्किट में उपलब्ध केमिकल के पदार्थ का उपयोग बंद कर देना चाहिए। गर्मियों के दौरान अपने बालों को ना रंगे। इस से आपके बालों की क्वालिटी खराब हो सकती है। अगर आप अपने बालों को रंगना पसंद करते है तो गर्मी का मौसम शुरू होने से 2 महीने पहले अपने बालों को रंग लें ताकि सूरज की किरण आपके बालों को क्षति ना पहुँचा सकें।

गर्मियों में स्विमिंग से अपने बालों को कैसे सुरक्षित रखें? (How to protect the hair from summer swimming?)

गर्मियों में स्विमिंग करने से बालों को क्षति पहुँच सकती है अगर आप सही नियम का पालन नहीं करते है तो। गर्मियों में सीधे स्विमिंग करना एक सही चुनाव नहीं है। अपने बालों पर पहले ही शैम्पू का उपयोग ना करें अगर आपको स्विमिंग करनी है तो। क्योंकि शैम्पू आपके बालों से सभी प्राकृतिक तेल को निकाल देता है, अब स्विमिंग के पानी में मौजूद नमक और केमिकल आपके बालों की हालत को खराब कर देता है। स्विमिंग के बाद आप स्नान करते है और उस समय शैम्पू का उपयोग आपको करना चाहिए। ध्यान रखें की शैम्पू में एथिल टेट्रा एसिटिक एसिड (ethyl tetra acetic acid) हो। ये कंटेंट बालों में से जमे क्लोरीन (chlorine) को निकालता है और बालों को क्षति पहुँचने से बचाता है।

गर्मियों में ज्यादा ड्रायर का उपयोग ना करें (Don’t use dryer much in summer hai hair ke liye tips)

गर्मियों में आपके बाल सूरज की हानिकारक किरणों से संकट में रहते है ये बात सच है। इसलिए यह आवश्यक है की आप गर्मियों में कोई भी हीट के उपकरण ( heating tools ) का उपयोग ना करें। ड्रायर का उपयोग करते समय बालों पर उसका प्रभाव कम डालें ताकि बालों पर ज्यादा स्ट्रेस ना पड़ सकें। यह ध्यान रखें की बालों को शैम्पू से धोने के बाद, अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सूखा लें इस से आपको ड्रायर के उपयोग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बालों की देखभाल कैसे करें – सूरज से बालों को कैसे बचाए? (How to protect the hair from sun?)

गर्मियों में अपने बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना आवश्यक है। इसके लिए आप अपने बालों को हैट / टोपी से ढक सकते है। इस से आपके बाल सही से सुरक्षित रहेंगे। सुरक्षा के लिए आप बालों के लिए सनस्क्रीन का भी उपयोग कर सकते है। अगर आप अपने बालों के लिए कोई प्रोडक्ट खरीद रहे है तो यह देखें की उसमे सही मात्रा में SPF मौजूद हो। आप श्रेष्ठ हेयर मास्क और हेयर सनस्क्रीन का उपयोग भी कर सकते है। जैसे ही आप घर पर वापस आ जाए तो अपने बालों को अच्छे से धो लें।

बालों को कंडीशन – गर्मियों में बालों को को – वाश करना आवश्यक है (A Co-washing is necessary for the hair in summer)

गर्मियों के मौसम में बाल ज्यादा गंदे हो जाते है। ये बहुत ही क्षति पहुंचाते है। इसके लिए आपको अपने बालों को रोजाना साफ़ करना होगा। इसके लिए आपको बालों को को – वाश (co – wash) करना है। शैम्पू को करने के बाद, कंडीशनर का उपयोग ज़रूर करें ताकि आपके बाल कोमल और नरम रह सकें। आप केवल अपने बालों को गीला कर कंडीशनर को बालों पर लगाकर 2 मिनट के लिए रख सकते है और फिर अपने बालों को धो लें। इस से आपके बाल साफ़ और कोमल बने रहेंगे।

बालों के इलाज के लिए विनेगर का उपयोग करें (Using vinegar for extra hair treatment se baalon ke liye tips)

गर्मियों में अपने बालों को अच्छे से रखने के लिए आप अपने बालों पर विनेगर / सिरका (vinegar) लगाकर धो सकते है। बालों को विनेगर / सिरका से धोने के बाद ही शैम्पू का उपयोग बालों पर करें। इस से आप बालों में से रूसी (dandruff) को भी दूर कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपको आर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर (organic apple cider vinegar) का उपयोग करना होगा। बालों को धोने के लिए एक भाग विनेगर का लें और 3 भाग मध्यम गरम पानी का लें और धो लें।

गर्मियों के लिए साधारण DIY हेयर केयर पैक (Simple DIY hair care packs during summer)

सूखे और क्षतिग्रस्त बालों के लिए अंडे और मेयो (Egg and mayo to remove dry and damaged hair)

अंडे में प्रोटीन ज्यादा होता है जिस से क्षतिग्रस्त बालों को सुधारा जा सकता है। ¼ कप प्लेन दही लें, ¼ कप मेयोनेज़ (mayonnaise) को लें और 1 अंडे का सफ़ेद हिस्सा (egg white) लें। अब इन सभी को एक – एक कर के ब्लेंड कर लें। अब सभी सामग्री को मिला लें और अपने बालों पर लगा लें। इस मिश्रण को अपने बाल और सिर की त्वचा पर अच्छे से फैला दें। अब इसे 30 मिनट के लिए रहने दें और फिर साधारण पानी से धो लें।

गर्मियों में बालों की गहराई से कंडीशनिंग करें ताकि बाल शाइन कर सकें और साथ ही मोइस्चराइज़ भी रहें (Deep conditioning to get back shine and moisture to your hair in summer)

ये हेयर पैक गर्मियों में आपके बालों को सूखा और क्षति पहुँचने से रोकता है। एक कप में मेयोनेज़ (mayonnaise) ले, आधा कप ओलिव आयल (olive oil) का लें और 3 अंडे की जर्दी (egg yolks) लें। अब इन्हें एक कटोरे में मिक्स कर लें और फिर अपने बालों पर लगा लें, बालों के अंत पर विशेष रूप से लगाए। अब अपने बालों को टॉवल में लपेट कर 20 मिनट के लिए रखें और फिर साधारण पानी से धो लें। इस से आपके बालों को कोई भी क्षति नहीं पहुंचती है।
Share:
Read More

मानसून में महिलाओं के बालों की देखभाल के लिए सुझाव

गर्मियों के मौसम में अगर बारिश हो जाए तो बहुत ही बढ़िया लगता है। जैसे ही मानसून (monsoon) का मौसम आता है लोग खुश हो जाते है की उन्हें अब गर्मी का सामना नहीं करना पडेगा। मानसून के आते ही आपको ना ही सन बर्न और हीट स्ट्रोक की चिंता करनी पड़ेगी। लेकिन इन मानसून के मौसम में भी कुछ नेगेटिव इफ़ेक्ट आपके बालों पर असर दिखाते है जिस से आपको बचना चाहिए। इस मौसम में अपने बालों को स्वस्थ और बढ़िया दिखाने के लिए आपको कुछ सुझाव और नुस्खो को अपनाना चाहिए। आज कल हमारा वातावरण इतना प्रदूषित हो गया है की बारिश का पानी भी साफ़ नहीं रहता, उसमे भी कार्बन और अन्य केमिकल मौजूद रहते है जिस से आपके बालों की अवस्था बिगड़ सकती है। इस तरह एसिड रेन (acid rain) बनती है और आपके बालों को क्षति पहुँचाती है। इन एसिड रेन से आपके बाल गिरने शुरू हो सकते है या कोई गंभीर समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

मानसून एक विशेष मौसम है जिसमे विशेष परिस्तिथियाँ उत्पन्न होती है। मानसून में नमी (humidity) ज्यादा होती है। हवा में नमी के कारण आपके सिर की त्वचा (scalp) गीली हो जाती है, अब जब त्वचा गीली रहती है तब रूसी (dandruff) बनने के बहुत से चांस रहते है। इस तरह बालों को क्षति पहुंचती है और साथ ही उस व्यक्ति की सुंदरता पर भी असर पड़ता है। मानसून मौसम में बारिश भी एक समस्या ही है।
मानसून में अचानक से ठंडे मौसम को पाकर आप खुश तो बहुत ही होते होंगे, लेकिन आपको यह नहीं पता की इस मौसम का बुरा असर आपकी त्वचा और बालों पर पड़ सकता है। पानी में मौजूद अनेक प्रकार के इन्फेक्शस माइक्रोब्स (infectious microbes) से आपकी त्वचा पर इन्फेक्शन हो सकता है। अगर आपके बाल बारिश के पानी से गीले पड़ जाते है इस कारण आपके बालों पर माइक्रो ओर्गानिस्म (micro organism) अटैक कर बैठते है और फिर आपके बाल बदसूरत दिखने लगते है। इसलिए बेहतर होगा की आप मानसून के मौसम के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुझाव को अपनाए। इस आर्टिकल में हम बालों की देखभाल करने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे, इस से आप मानसून के मौसम में अपने बालों की सही से देखभाल कर, बालों से सम्बंधित समस्या से छुटकारा पा सकेंगी।

मानसून में बालों की देखभाल के लिए सुझाव (Monsoon hair care tips)

  • मानसून के दौरान नमी ज्यादा रहती है और इस से आपके सिर की त्वचा गीली हो जाती है। इसलिए अपने सिर की त्वचा को सूखा लीजिये। अपने बालों को बारिश में भीगने ना दें। बारिश के दौरान छतरी या कैप का उपयोग करें।
  • अगर आपके बाल बारिश में भीग गए है तो अपने सिर की त्वचा को सही से सूखा लें।
  •  हफ्ते में 2 से 3 बार अपने बालों को धोएँ। इस से आपके बाल और सिर की त्वचा साफ़ होती है और साथ ही बालों की कंडीशनिंग भी होती है। इस तरह आप अपने सिर की त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन होने से बचाते है।
  • अपने बालों को गीला ना रहने दे और ना ही अपने गीले बालों को बांधे।
  • घुंघराले बालों के लिए हेयर कंडीशनर का उपयोग करें।
  • इस मौसम के दौरान अधीक पानी और फ्लूइड का सेवन करें ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड (hydrated) रह सके।
  • कुछ बालों के गिरने से ना घबराए क्योंकि यह मानसून के मौसम में एक सामान्य परिस्तिथि है।
  • हेयर स्ट्रेटनिंग और हेयर कर्लिंग की प्रक्रिया से दूर रहें। इन प्रक्रिया के कारण बाल कमज़ोर पड़ सकते है।
  • अगर आपकी समस्या गंभीर हो गयी है तो आपको अपने डर्मेटोलॉजिस्ट (dermatologist) या त्रिकोलोजिस्ट (tricologist) से परामर्श तुरुन्त लेना चाहिए।

बालों की देखभाल के तरीके में क्या करें (Do’s)

  • हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को धोये।
  • बालों को धोने के बाद आयल/ तेल को ज़रूर लगाये।
  • विटामिन E से भरपूर खाने को खाए।

क्या ना करें (Don’ts)

  • बालों को गीला ना रखें।
  • अगर आपके बाल गीले है तो उनकी कंघी ना करें।
  • मानसून के मौसम के दौरान ड्रायर का उपयोग ना करें।
ऊपर दिए गए कुछ सुझाव का पालन कर आप अपने बालों की देखभाल मानसून के मौसम के दौरान कर सकती है। इन सुझाव को ना टालें।

बालों की देखभाल कैसे करें – मानसून में महिलाओं के बालों की देखभाल के लिए सुझाव (Monsoon hair care tips for women)

हल्का शैम्पू का प्रयोग करें (Mild shampoo)

जैसे ही मानसून का मौसम आता है आपको बहार से घर पर लौटते ही अपने बालो को एसिड रेन के प्रभाव से साफ़ रखना है। लेकिन साफ़ करने के लिए कोई ऐसा शैम्पू का उपयोग ना करें जिसमे ज्यादा केमिकल के पदार्थ हो, इसलिए कम केमिकल वाले शैम्पू का उपयोग कर अपने बालों को सुरक्षित रखें। मानसून के दौरान आपके बाल नम पड़ सकते है इसलिए शैम्पू के उपयोग से आप अपने बालों को केवल साफ़ ही नहीं रखेंगी बल्कि बालों को गहरा भी दिखा सकेंगी जिस से आप आकर्षित लगने लगेंगी।

बालों पर कंडीशन का उपयोग करें (Condition your hair)

मानसून के मौसम के दौरान केवल शैम्पू करना काफी नहीं है, आपको बालों की सही से कंडीशनिंग भी करनी चाहिए। इनके कंडीशन के लिए आप घरेलु पदार्थ जैसे अंडा या दही को बालों पर लगाकर कर सकती है या जिस कंपनी का शैम्पू है उस कंपनी का कंडीशनर मार्किट से खरीद कर उपयोग कर सकती है। इस मौसम के दौरान बाल कुछ ज्यादा घुंगराले और नम पड़ जाते है इसलिये कंडीशनर का उपयोग अनिवार्य है।

सही आहार को अपनाए (Proper diet se baalon ke liye tips)

मानसून के दौरान बालों को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार को भी अपनाना आवश्यक है। जैसे की हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पोषण और मिनरल की आवश्यकता पड़ती है वैसे ही बालों को स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन और मिनरल्स की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए आपको मानसून के दौरान ज्यादा प्रोटीन खाना चाहिए ताकि आप अपने शरीर को ही स्वस्थ नहीं बल्कि अपने बालों को बढ़ने में सहायक पहुंचाते है और इस कारण बाल भी गिरने कम हो जाते है। इस मौसम के दौरान अपने आहार में नट्स, हरी सब्जियां, गाजर, किडनी बीन्स, अंडे, सैल्मन (salmon) और अन्य को मिलाये।

एक विशेष कंघी का उपयोग करें (Using specific comb)

जब भी आप कंघी का उपयोग करते है तो यह ध्यान में रखें की कंघी के दांतों के बीच अधीक जगह हो जिस से आप अपने बालों को टूटने से रोक सकते है। आप छोटी दांतों वाली कंघी या कम जगह वाली कंघी का भी उपयोग कर सकते है जब आपके बालों से सभी गांठ निकल गयी हो। इस तरह बाल कम गिरेंगे और साथ ही कम टूटेंगे। अपनी कंघी को किसी और के साथ ना बांटे क्योंकि उनके बालों में मौजूद रूसी से आपके बाल पर भी रूसी बन सकती है। क्योंकि रूसी एक फंगल इन्फेक्शन है जो एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति तक फैलती है। अगर आप दुसरो की कंघी का उपयोग करते है तो आपके बालों पर भी रूसी उत्पन्न होने का जोखिम है।

बालों के उपाय छोटे बालों का कट (Short hair cuts)

अगर आपको मानसून के मौसम में बालों को टूटने से रोकना है तो बेहतर होगा की आप अपने बालों को छोटा करा लें। अगर आपके बाल लम्बे है और इस मौसम के कारण आपके बाल सुस्त, सूखे और बदसूरत हो गए है तो सही होगा की आप अपने बालों को छोटा कटवा लें। अगर आपके छोटे बाल है तो आपके बाल नहीं गिर सकते। जैसे ही आपके बाल छोटे हो जाते है तो कंघी करते समय बालों के जड़ पर प्रेशर नहीं बनेगा और इस कारण आपके बाल भी कम गिरेंगे और इस तरह आप अपने बालों को सुंदर रख सकेंगी। इसलिए मानसून के मौसम के दौरान छोटे बालों के फैशन को अपनाए।

गीले बालों को ना बांधे (Don’t tie wet hair)

गीले बाल सेंसिटिव होते है और इस कारण वे टूट भी सकते है। जैसे ही आप स्नान कर बहार आते है तब आपके शरीर के साथ आपके बाल भी गीले रहते है। इसलिए आपको अपने बालों को तुरुन्त फैन के नीचे खड़े हो कर सूखा लेना होगा। पहले अपने बालों को टॉवल से कवर कर लें और फिर धीरे से टॉवल के उपयोग से अपने बालों को सूखा लें। इसके बाद फैन या सूरज के नीचे खड़े हो कर बालों को पूर्ण तरह से सूखा लें। यह भी ध्यान रखें की गीले बालों पर कंघी का उपयोग ना करें इस से आपके बाल टूट सकते है क्योंकि गीले बालों से बाल की जड़ कोमल पड़ जाती है जिस से वे थोड़े खींचाव और दबाव से टूटने लगते है।

बारिश के पानी से बचे (Avoid rain water hai hair ke liye tips)

बारिश के मौसम में आपके बालों को बारिश से बचाना आवश्यक है इस से आप इन्फेक्शन से बच सकते है। मानसून के मौसम के दौरान बहार जाते समय हमेशा छत्री को साथ ले जाएँ। अपने बालों को मानसून के दौरान बारिश के पानी से गीला ना होने दें। बेहतर होगा की आप अपने बालों को ढक कर रखें।

अपने बालों को गुनगुने पानी से धोये (Wash your hair with boiled water)

अगर किसी भी कारण से आपके बालों पर बारिश का पानी गिर गया तो आपको उबले हुए पानी को ठंडा होने तक इंतज़ार कर अपने बालों को धोना चाहिए। इस तरह बारिश के पानी से उत्पन्न हुए माइक्रोब्स सारे निकल जायेंगे और आपके बाल स्वस्थ बने रहेंगे।

बालों को गिरने से रोकने के लिए नुस्खे (Hair fall rescue se balo ki care tips in hindi)

आपने यह ज़रूर अनुभव किया होगा की मानसून के दौरान आपके बाल ज्यादा गिरते है। आपको इन बालों को गिरने से रोकने के लिए कुछ तो करना चाहिए। आपको आँवला और नारियल के तेल का मिश्रण अपने बाल और जड़ पर लगाना है ताकि आपके बाल मजबूत बन सकें। इस प्राकृतिक उपाय से आप बालों को गिरने से रोक सकती है। कोई भी उम्र के लोग इस नुस्खे को अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं है।

नीम और हल्दी का पेस्ट (Neem and turmeric paste)

मानसून के मौसम के दौरान आपके बाल रूसी का शिकार बन जाते है। आपके बालों और सिर की त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन होने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। आप नीम और हल्दी का पेस्ट बनाकर इसे अपने सिर की त्वचा पर लगा लें। कुछ समय के लिए रहने दें और फिर धो लें। इस से आप रूसी की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
Share:
Read More

सामान्य गलतियाँ बालों की देखभाल में और इनसे बचाव

स्वस्थ और सुन्दर बाल इंसान के व्यक्तित्व में चार चाँद लगाते हैं। इनकी देखभाल के कई तरीके हैं लेकिन बढ़ते हुये फैशन के चलन और प्रतिस्पर्धा के कारण लोग बालों की देखभाल से सम्बंधित कई गलतियाँ कर बैठते हैं जो बालों को कई तरह से नुकसान पहुँचाती हैं। इन गलतियों के बारे में जानकर और इनसे बचकर आप भी अपने बालों की सुन्दरता को बरकरार रख सकती हैं।

स्वस्थ और खूबसूरत बाल किसी के व्यक्तित्व की जांच करने के सबसे बड़े कारण होते हैं। घने और सुन्दर बाल प्राप्त करने के कई तरीके होते हैं, पर इसके लिए अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। तेज़ी से विकसित होते फैशन (fashion), बालों के स्टाइलिंग (styling) की तकनीकें और बालों के कई उत्पाद लोगों को बालों की देखभाल करने में गलतियां करने के प्रति प्रोत्साहित करते हैं। इन गलतियों से आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। आप इन गलतियों को समझकर और इनसे निजात प्राप्त करके ही चमकदार, मज़बूत और स्वस्थ बाल प्राप्त कर सकते हैं। गलतियों को दोहराने से आपके बालों को काफी बड़े पैमाने पर नुकसान होता है।
आइये जानते हैं बालों की देखभाल में होने वाली सामान्य गलतियाँ क्या हैं और उनसे कैसे बचा जाए। बालों की देखभाल के नुस्खे :-

आधुनिक प्रचलन को फॉलो करना (Following the latest tendency)

प्रायः यह देखा जाता है कि अगर किसी के पसंदीदा सितारे ने अपने बालों की हेयर स्टाइल बदली है तो उस सितारे के प्रसंशक भी उसी की तरह ही बाल कटा लेते हैं भले वह उन पर जंचती हो या नहीं। किसी भी आधुनिक हेयर स्टाइल को अपनाने से पहले खुद से पूछें कि क्या वह स्टाइल आप पर सूट करेगी? अगर जवाब न में आये तो कभी भी उसे न अपनाएँ। सिर्फ दूसरों को देखकर अपने बालों के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिये। क्योकि हर हेयर स्टाइल चेहरे और त्वचा के रंग के हिसाब से ही अच्छी लगती है अतः अपने चेहरे के हिसाब से ही बालों को कटवाएं।

खुद ही बाल काटना (Cutting your own hair – hair ke liye tips)

यह देखा जाता है कि कई लोग बिना सोचे समझे खुद के बालों को किसी हेयर स्टाइल के हिसाब से अपने बालों को घर पर ही ट्रिम करने लगते हैं जबकि यह तरीका आपको नुकसान पहुँचा सकता है क्योकि एक ग़लत कट आपकी हेयर स्टाइल को बर्बाद कर सकता है। अतः अगर आपको वाकई बालों को ट्रिम करने की ज़रूरत है तो या तो अपने बालों को किसी प्रोफेशनल से ही कटवाएं या घर पर करने से पहले किसी से सलाह लेने के बाद ही करें।

अधिक ब्रशिंग करना (Brushing too much)

बालों की देखभाल के तरीके, अपने बालों को अधिक रगड़ना भी इन्हें हानि पहुंचाता है। रगड़ने से बालों की चमक बढ़ती है पर अगर इन्हें आवश्यकता से अधिक रगड़ा जाए तो यह ऑयली हो सकते हैं और झड भी सकते हैं।

सुखाने के लिये बालों को तौलिये से बांधना (Towel drying hair)

नहाने के बाद गीलें बालों को तौलिये से बांधना एक सही तरीका है लेकिन जब बाल सूख जाएँ और फिर बालों से तौलिये को हटाया जाए उस वक्त ध्यान देने की ज़रूरत होती है। साथ ही बालों को सूखने दे बाद भी तौलिये को बाँध कर न रखें।

घर पर बालों को रंगना (Dying your hair at dwelling)

खुद से बालों को रंगना एक समझदारी नहीं हैं। सबसे पहले तो आपको पता होना चाहिये कि आप क्या करने जा रहे हैं। अधिकांश लोग सिर्फ पैकेट पर बने बालों के रंगों को देखकर डाई करने लग जाते हैं। बालों को रंगने से पहले समझ लें कि आप कौन सा रंग लगाने वाले हैं और यह रंग आपके बालों को सूट करेगा या नहीं और साथ ही रंगने से पहले खरीदे गये रंग के केमिकल के बारे में पढ़ें और जो तरीका दिया गया हो उसके हिसाब से ही बालों को रंगें।

शैम्पू करना (Shampooing your own hair – baalon ke liye tips)

बालों को शैम्पू करना अच्छी बात होती है। लेकिन युवा लड़कियां अच्छा दिखने के लिए रोज बालों को शैम्पू करने लगती हैं बिना यह जाने कि रोज शैम्पू करना उनके बालों के लिए सही है या नहीं। सबके बालों के अलग अलग प्रकार होते हैं और उसी के हिसाब से शैम्पू भी किया जाना चाहिये क्योकि रोज रोज शैम्पू करने से कई बार बाल रूखे होने लगते हैं।

सामान्य हेयरकट प्राप्त ना कर पाना (Not getting normal haircuts)

वैसे तो यह कोई गलती नहीं लगती है, पर निंतर रूप से बाल ना कटवाने से आपके बालों की गुणवत्ता पर काफी प्रभाव पड़ता है। सैलून (salon) में बाल कटवाने जाने से आपके बालों के दोमुंहे सिरे अलग कर दिए जाते हैं और आपके बाल दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। समय से सैलून ना जाने पर आपके बालों के अस्वास्थ्यकर दोमुंहे सिरे दिखते रहते हैं।

उत्पादों का बहुत अधिक इस्तेमाल (Utilizing too much products)

जैसे कि कहा गया है कि अति हमेशा बुरी होती है। अपने बालों की देखरेख और उन्हें सुन्दर बनाने के लिए उत्पादों को उपयोग अच्छा है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका प्रयोग बालों को ख़राब कर सकता है।

बालों की चोटी बांधना (Wearing your hair in a ponytail -balo ki care tips in hindi)

बालों को सुन्दर दिखाने के लिए चोटी बांधना अच्छा है लेकिन लगातार पीछे बांधते रहने से बाल टूटने लगते हैं।

बालों को बहुत अधिक गर्म करना (Use too much heat)

वर्तमान युग में बालों को उपकरणों के प्रयोग से बचाना मुश्किल काम है और यह अच्छा भी है क्योकि इससे आप अपने बालों के मनचाहे आकार पा सकती हैं लेकिन इन उपकरणों का बार बार प्रयोग करने से इनकी गर्मी द्वारा बाल खराब होने लगते हैं। अतः इनके अत्यधिक प्रयोग से बचें।

कुछ और परहेज करने वाली बालों की सामान्य एवं प्राकृतिक गलतियां (Some more common and natural hair mistakes to avoid)

  • गीले बालों पर कंघी करने से उनके दोमुंहे होने और टूटने का डर रहता है। हमेशा बालों को पूरी तरह से सूखने देने के बाद ही उनपर कंघी करें।
  • ब्लो ड्रायर्स (Blow driers) आपके बालों को जल्दी सूखने में सहायता करते हैं, पर इनसे निकलने वाली आंच बालों को नुकसान पहुंचाती है और इन्हें रूखा और फ्रिज़ी (frizzy) बनाती है। दोमुंहे बाल इससे ही पैदा होते हैं और आपके बाल बेजान प्रतीत होने लगते हैं।
  • हेना बालों के लिए अच्छा होता है, पर यह डिब्बाबंद नहीं बल्कि प्राकृतिक होना चाहिए, क्योंकि इन्हें डिब्बे में सुरक्षित रखने के लिए कुछ हानिकारक रसायनों की सहायता ली जाती है। हम इन उत्पादों को खरीदते हैं और इनसे होने वाले खतरों को समझ नहीं पाते हैं।
  • सूती के तकिये के खोलों से परहेज करें क्योंकि ये बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • बार बार शैम्पू करने से (shampooing) भी बालों को नुकसान पहुंचता है। आपके लिए सबसे सुरक्षित यही होगा कि अपने बालों पर हफ्ते में दो बार शैम्पू का प्रयोग करें।
  • मशीनी औज़ार जैसे कर्लिंग आयरन्स, हेयर ड्रायर्स और स्ट्रेटनर्स (curling irons, hair dryers and straighteners) जिनका प्रयोग बालों की स्टाइलिंग में किया जाता है, बालों की जड़ों को कमज़ोर कर देते हैं। जेल्स औए हेयर स्प्रेस (gels and hairsprays) भी बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये औज़ार कभी भी गीले बालों पर प्रयोग नहीं किये जाने चाहिए।
  • बालों में आई उलझन को चौड़े दांतों वाली कंघी की मदद से आसानी से सुलझाया जा सकता है। सीधे ब्रश (brush) करने से बालों को नुकसान पहुंचता है। बालों की, खासकर गीले बालों की उलझनें सुलझाने के लिए सिर्फ बालों के निचले हिस्से में कंघी का प्रयोग ना करें।
  • कई महिलाएं एक गलती यह करती हैं कि वे अपने बालों के अंतिम भाग में कंडीशनिंग (conditioning) का प्रयोग करती हैं। बालों की जड़ों और अंतिम छोर दोनों पर कंडीशनिंग करना ज़रूरी है।
  • गीले बालों के साथ सोने से भी परहेज करें क्योंकि इससे घर्षण होता है जिससे बालों के टूटने का ख़तरा रहता है।
  • रूखे बाल स्विमिंग पूल (swimming pools) से ज़्यादा क्लोरीन (chlorine) सोखते हैं। अतः यह काफी ज़रूरी है कि पूल में जाने से पहले AA शावर (AA shower) लें।
  • पहली बार बालों में रंग करने से पहले इसके बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह करना ना भूलें। वे आपको बालों के लिए सही रंग चुनने में मदद करेंगे।
  • इसी तरह बालों की कटाई भी खुद से ना करें। आपके लिए यही सही होगा कि बाल कटवाने के लिए किसी विशेषज्ञ हेयर ड्रेसर (hair dresser) की सेवाएं लें जो आपकी उम्र और स्टाइल के हिसाब से आपके बालों की कटाई करेगा।
  • कठोर तौलिये को बालों में रगड़कर बालों को सुखाने की प्रक्रिया से परहेज करें, क्योंकि इससे आपके गीले बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। इस प्रक्रिया से आपके बालों के फोलिकल्स (follicles) कमज़ोर हो जाते हैं और आपके बाल बेजान एवं रूखे लगने लगते हैं। दूसरी तरफ, बालों को किसी नर्म तौलिये से धीरे धीरे पोंछें और इसके बाद लटों को उँगलियों से सुलझाएं। इस प्रक्रिया से बालों को सूखने में थोड़ा ज़्यादा समय लगेगा, पर इससे आपके बाल लम्बे समय के लिए स्वस्थ भी रहेंगे।
  • जो महिलाएं अपने बाल बढ़ाना चाहती हैं, वे हेयर ड्रेसर के पास जाने से कतराती हैं। यह एक गलत आदत है। बीच बीच में बालों की ट्रिमिंग (Trimming) करवाने से बालों की बढ़त में सहायता मिलती है और दोमुंहे बालों की समस्या से ही निजात मिलती है।
  • बालों की स्टाइल में बदलाव करने से पहले अच्छे से शोध कर लें, जिससे कि आपके बालों की स्टाइल आपके चेहरे के आकार के अनुकूल हो। इसके लिए किसी पेशेवर हेयर ड्रेसर की सहायता लें।
  • बालों की जड़ों में अलग अलग रंगों का प्रयोग करने से बचें। बालों की जड़ों में रंगों की असमानता आपके सिर के ऊपरी भाग को एक बदसूरत स्वरुप प्रदान करती है। काले रंग के बालों के बीच से सफ़ेद जड़ें काफी अजीब लगती हैं। इस गलती को दूर करने के लिए घर पर या पार्लर (parlor) में नियमित टच अप (touch up) करवाएं।
  • काले बालों वाली महिलाएं अधिकाँश ही अपने बालों की देखभाल करने में गलतियां करती हैं। काले रंग के बाल अन्य सभी प्रकार के बालों से अलग होते हैं। ये काफी नाज़ुक होते हैं और थोड़ी सी चूक से भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। ये बाल ज्यादा तेल पैदा नहीं करते और र्शुश्क ही रहते हैं। उन्हें बीच बीच में नमी की आवश्यकता महसूस होती रहती है। अल्कोहल (alcohol) से युक्त बालों के उत्पादों के प्रयोग से परहेज करें, क्योंकि ये काले बालों को और भी रूखा बनाते हैं। बार बार काले बालों को धोने से भी ये रूखे हो जाते हैं और इससे बाल टूटने का ख़तरा बना रहता है। ज़्यादातर महिलाओं को यह लगता है कि काले बाल काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं। इन्हें बार बार शैम्पू से धोने की आवश्यकता नहीं है और बार बार शैम्पू का प्रयोग करने की अपेक्षा गर्म पानी से बालों को धो लें।

बालों की परहेज करने वाली सामान्य और प्राकृतिक गलतियां (Common and natural hair mistakes to avoid)

गीले बालों पर कंघी (Combing wet hair)

कई लोग अपने गीले बालों पर उसका परिणाम जाने बिना ही कंघी करते हैं। बालों के विशेषज्ञों द्वारा यह सबित किया जा चुका है कि गीले बालों पर कंघी करने से इनके टूटने का ख़तरा रहता है और इससे दोमुंहे बालों की समस्या भी पैदा होती है। इसके अलावा जब आपके बाल गीले रहते हैं तो इसकी जड़ें काफी नर्म और कमज़ोर हो जाती हैं। बालों पर थोड़ा सा भी खिंचाव पड़ने से बाल जड़ से निकल सकते हैं। अतः गीले बालों पर कंघी करने से परहेज करें। इसकी बजाय पंखे या सूरज की प्राकृतिक रोशनी के नीचे बालों को सुखा लें और फिर इनपर कंघी करें।

डिब्बाबंद हेना का प्रयोग (Using henna in packed form)

आपने अवश्य देखा होगा कि दिब्बेबंद हेन के प्रचार में किस तरह इसमें प्राकृतिक तत्वों के होने की बात की जाती है। पर इनमें से ज़्यादातर झूठ होता है जो कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बोला जाता है। ऐसे भी कई मौके आते हैं जब डिब्बाबंद हेना का प्रयोग करने वालों के बाल बेजान और फिजी हो जाते हैं। अगर इसमें प्राकृतिक तत्व मिश्रित रहते तो ऐसा कभी नहीं होता। अतः डिब्बाबंद हेना का प्रयोग बंद करें और इसकी जगह प्राकृतिक हेना की पत्तियों का प्रयोग करें।

सूती के तकिये के खोल (Using cotton pillow covers)

देश के करीब 75 प्रतिशत लोग सूती के खोलों का प्रयोग करते हैं। अपर इनमें से काफी कम को इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में पता है। बालों के विशेषज्ञों का कहना है कि सूती के खोल का प्रयोग करने से बालों को काफी नुकसान होता है। गर्मियों के दिनों में उमस और पसीने की वजह से आपके बाल तकिये के खोल में चिपके रहते हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है। आपके लिए यही अच्छा होगा कि आप सूती के बदले रेशम या साटिन (silk or satin) के खोलों का प्रयोग करें।

बालों का सूरज की रोशनी के संपर्क में आना (Hair exposure in sunlight)

जब भी जलती गर्मी के मौसम में लोगों को बाहर जाना होता है, तो वे पूरी बाजू के कपड़े पहनते हैं। पर काफी कम लोग ऐसे होंगे जो इस समय अपने बालों का ख्याल करते होंगे। अगर आपके बाल लम्बे समय तक सूरज की रोशनी के संपर्क में आते हैं तो भी आप अपने बालों के क्षतिग्रस्त होने के बारे में नहीं सोचते, जो कि कई लोगों द्वारा की जा रही सामान्य गलती है। इस गलती को ठीक करने के लिए हमेशा धूप में निकलते समय अपने बालों को ढककर रखें। आप सूरज की रोशनी से बचने के लिए छाते या टोपी का भी प्रयोग कर सकते हैं।

बालों को बांधना (Knotting hair)

हर 10 में से ८ लोग अपने बालों को खुला नहीं छोड़ सकते, अतः वे इन्हें बाँध लेते हैं। इस प्रक्रिया से बालों के क्षतिग्रस्त होने और झड़ने की समस्या जन्म लेती है। काफी गम्भीर परिस्थितियों में इसके फलस्वरूप आपके सिर में गंजेपन के निशान भी दिखाई देने लगते हैं। आप इसके उपचार के तौर पर रात को सोने के समय अपने बालों को खुला छोड़ दें, और दिन के समय इसे काफी ढीले रूप से बांधें। इससे बालों का टूटना कम होगा और आप इस समस्या से बचे रहेंगे।

रात में बालों में तेल लगाना (Oiling hair overnight)

पुराने ज़माने की विचारधारा के अनुसार कई लोग आज भी अपने बालों में तेल लगाकर रातभर के लिए छोड़ देते हैं। यह एक गलत आदत है क्योंकि इससे खुजली होने की संभावनाओं में इजाफा होता है। इस प्रक्रिया से आपके बालों में डैन्ड्रफ (dandruff) भी हो सकता है। अगर आप अपने बालों में तेल लगाना ही चाहते हैं तो इसे तेल लगाने के बाद सिर्फ 2 घंटों के लिए ही रखें। एक बार 2 घंटे पूरे हो जाने पर इसे शैम्पू की मदद से धो लें। अगर आपको बालों में पोषण चाहिए तो 2 घंटे बालों में तेल लगाकर रखने पर भी आपको ये प्राप्त हो जाएगा। इस गलत जानकारी के सम्बन्ध में जानें और इससे सही समय पर छुटकारा पाएं, जिससे कि आपको बालों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से फिर गुजरना ना पड़े।

बाल धोने के पहले ब्रश का प्रयोग निषेध (No hair brushing before washing)

हममें से कई लोगों को यह नहीं पता होता कि बालों को धोने या उनपर शैम्पू का प्रयोग करने से पहले उनपर ब्रश का प्रयोग करना काफी महत्वपूर्ण होता है। वे नहाने के बाद बालों में कंघी करते हैं जब बाल गीले होते हैं। इससे बालों के टूटने की समस्या पैदा होती है। अगर आप नहाने से पहले बालों में कंघी कर लेंगे तो स्नान करते समय बालों की वजह से हो रही देरी काफी कम हो जाएगी। इस आदत को बदलने का यही समय है। बालों को धोने से पहले अच्छे से ब्रश का प्रयोग करें। अज ही इस विधि को अपनाएं और फर्क देखें।

कंडीशनिंग करने का गलत तरीका (Wrong way of conditioning)

बारिश के मौसम में बालों की कंडीशनिंग काफी ज़रूरी होती है। क्योंकि इस मौसम में बालों का क्षतिग्रस्त होना और टूटना काफी सामान्य होता है, अतः इस समय कंडीशनर (conditioner) का प्रयोग करने की सही विधि जानना काफी ज़रूरी है। कई लोग काफी जल्दबाजी में बालों में कंडीशनर लगाते हैं। वे इन्हें बालों पर किसी भी तरह से लगा लेते है और फिर इसे छोड़ देते हैं। पर सही तरीके से कंडीशनर लगाने के लिए जड़ से शुरुआत करें और धीरे धीरे ऊपर तक पहुंचें।

स्टाइलिंग के पहले हेयर स्प्रेस (Hair sprays before styling)

हममें से ज्यादातर लोग स्टाइलिंग करवाना चाहते हैं, पर इसके साथ सुरक्षा होनी भी ज़रूरी है। पर स्टाइलिंग के चक्कर में हममें से कई लोग अपने बालों में हेयर स्प्रे का प्रयोग करके इन्हें खराब कर देते हैं। जी हाँ, बालों की स्टाइलिंग के पहले प्रयोग में लाया जाने वाला हेयर स्प्रे आपके बालों के लिए काफी हानिकारक होता है। लोग अपने बालों को सीधा या घुंघराला बनाने की आशा में अपने बालों पर हेयर स्प्रे का प्रयोग करते हैं। पर हेयर स्प्रेस में मौजूद अल्कोहल आपके बालों को जला देता है और अन्य कई तरीकों से इन्हें नुकसान पहुंचाता है।

बालों की टीजिंग (Teasing hair)

बालों को आकर्षक बनाने की धुन में हम एक और खराब आदत को अपना बैठते हैं, और वह है बालों की टीजिंग। आमतौर पर बालों के ऊपर उभार की सृष्टि करने के लिए टीजिंग का प्रयोग किया जाता है। यह आजकल स्टाइलिंग के क्षेत्र में चल रहे काफी बड़े चलन में से एक है। टीजिंग से असल में बाल टूटते हैं और काफी क्षतिग्रस्त भी होते हैं। बालों में उभार पैदा करने के लिए टीजिंग की जगह किसी और तरीके का प्रयोग करें। आप नर्म बमपिट्स (bumpits) का प्रयोग कर सकते हैं जो आपके बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।
Share:
Read More