Wednesday, January 11, 2017

कैसे पता करें, आप लड़की को जन्म देने वाली हैं? गर्भ में बेटी होने के लक्षण

पेट में लड़का है या लड़की? यह बात सुनने और जानने की जिज्ञासा हर किसी में होती है और यह एक बहुत ही रोचक विषय है। और हो भी क्यों न आने वाले मेहमान के साथ खुशियाँ और उल्लास भी तो आता है जिस वजह से नौ महीने का यह इंतजार कई माँओं के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। साथ ही इस बात की भी एक जिज्ञासा अपने अप होती है की आने वाला मेहमान लड़का होगा या लड़की?
यहाँ हम कुछ लक्षण और ऐसे संकेतों पर बात करने जा रहे हैं जो हमारे कई वर्ष पहले की पीढ़ियों द्वारा माना गया है। गर्भावस्था के दौरान के इन लक्षण से लड़का या लड़की होने की संभावना को साफ किया जा सकता है, यह कितना सच है इस बात पर तो किसी प्रकार की कोई मुहर नहीं लगाई गई है लेकिन बहुत सी महिलाओं पर इन लक्षणों के परिणाम सकारात्मक भी देखे गए हैं जिस वजह से कोई ठोस सबूत न होते भी विश्वास करने का मन करता है, आइये जानें गर्भावस्था के दौरान के उन लक्षणों को जिससे पता चलता है की आप एक लड़की या कन्या को जन्म देने वाली हैं।

पेट की स्थिति (Position of tummy – Sign of baby girl during pregnancy)

ऐसा माना जाता है की जिन महिलाओं के गर्भ में बेटी होती है उनके पेट का ऊपरी हिसा बड़ा होता है, गर्भ में लफड्की होने के लक्षण में इस स्थिति को अनेक बार सही भी पाया गया है। अगर महिला का के गर्भ की स्थिति पेट के ऊपर वाले हिस्से में दिखाई दे तो समझ लें कि, आप कन्यारत्न को जन्म देने जा रही हैं।

मॉर्निंग सिकनेस से जानें, लड़की होने वाली है (Morning sickness)

अगर गर्भवती महिला के पेट में लड़की हो तो यह भी माना जाता है की लड़की का जन्म होने वाला है, यह समस्या हॉरमोन के बदलाव की वजह से ही होती है जो गर्भ में कन्या के होने पर कुछ ज़्यादा हो जाती है,

चीनी गणना के अनुसार पेट में लड़की होने के संकेत (Chinese calculation – You are having a baby girl)

वैसे तो सभी समाज के अपने अलग अलग तरीके हैं जिसमें भिन्न भिन्न संकेतों के माध्यम से यह जाना जाता है की अप जिसे जन्म देने जा रही हैं वह लड़का है या लड़की। चीनी गणना के अनुसार गर्भधारण किए जाने वाले माह की संख्या में गर्भवती महिला की उम्र को जोड़ने पर यदि, विषम संख्या प्राप्त होती है तो इसका सीधा मतलब यही निकलता है की आप बेटी की आने की तैयारियां शुरू कर दें।

मीठा खाने का की इच्छा (Craving for the food)

एक पुरानी मान्यता है की अगर गर्भावस्था के दौरान माँ को तीखे या नमकीन की बजाय मीठा खाने का मन करे तो यह लड़की के जन्म के लक्षण होते हैं। यह भी शरीर में हॉरमोन की वजह से होने वाली एक इच्छा है जो गर्भ में पल रहे कन्या भ्रूण की वजह से होता है।

धड़कनों से लगाएँ गर्भ का पता (Symptoms of having a girl – Speed of the heartbeat)

अगर महिला के गर्भ में लड़की हो तो अल्ट्रासाउंड के दौरान इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकता है, भ्रूण के हृदय की धड़कनों के माध्यम से ही यह जान पाना आसान हो गया है। अगर भ्रूण के हृदय की धड़कनें एक मिनट में 140 से अधिक हो तो यह संभावना बताई जाती है कि आपको बेटी के आने की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

चेहरे पर मुँहासे (Skin acne – How to know gender of baby)

गर्भावस्था के दौरान माँ के शरीर में कई परिवर्तन दिखाई देते हैं जो शारीरिक समस्याओं के साथ भी होते हैं। आपने भी कई बार देखा होगा कि कई गर्भवती महिलाओं को मुंहासों कि समस्या हो जाती है, यह समझा जाता है कि गर्भ में कन्या भ्रूण की वजह से जो हॉरमोन में बदलाव आता है, उसकी वजह से ही चेहरे पर पिंपल आदि निकल आते हैं जो कन्या जन्म के लक्षण हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि होने वाली बेटी अपनी माँ की तरह दिखती है।

मूड स्विंग या बदलता मिज़ाज (Mood swing during pregnancy)

प्रेग्नेंसी के दौरान बार बार बदलने वाल मिज़ाज बाई लोगों के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है लेकिन इससे एक बात यह भी स्पष्ट हो जाती है की गर्भ में पल रही बच्ची की वजह से माँ के मूड पर प्रभाव पड़ रहा है जिसके पश्चात यह मूड स्विंग की समस्या से ग्रसित है। वैसे तो गर्भावस्था के दौरान मूड स्विंग की परेशानी का सामना करना पड़ता ही है लेकिन, अगर आपके पेट में लड़की हो तो यह थोड़ा ज़्यादा हो जाता है, यह भी हॉरमोन परिवर्तन की वजह से होने वाली एक समस्या है।

सोने की स्थिति  (Sleep position – Baby girl symptoms in pregnancy)

प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आपको दाहिनी करवट में सोना आरामदायक लगता है तो यह एक अच्छा संकेत है जो स्पष्ट करता है की आपकी सुंदर सी बेटी जन्म लेने वाली है।

माँ के बालों से पता चलता है बेटा होगा या बेटी (baby gender symptoms in hindi – Hair texture)

माँ बन चुकी महिलाओं का यह अनुभव है की गर्भ पालने वाला कन्या भ्रूण माँ के सौन्दर्य पर भी प्रभाव डालता है। बेटी के होने के पहले कई महिलाओं के बाल अधिक झड़ते हैं और साथ ही पतले और बेजान से दिखाई देते हैं।

स्तनों का आकार देखकर जानें, आने वाला मेहमान लड़का या लड़की (Size of the boobs – Baby girl symptoms in Hindi)

गर्भ में लड़की होने का असर महिला के स्तनों पर दिखाई देता है, अगर महिला के स्तनों का आकार बहुत ज़्यादा परिवर्तित होता है तो यह लड़की होने के संकेत हैं, वहीं गर्भ में लड़का होने पर स्तनों में कोई विशेष प्रभाव दिखाई नहीं देता।

शरीर के आकार से जानें गर्भ में क्या है? (Clumpsy or Graceful)

इसे भी एक संकेत माना जाता है, जब कोई महिला बच्चे के जन्म के पहले बहुत ज़्यादा मोटी या बेडौल होने के साथ आकर्षक और मोहक भी नज़र आती है तो इसे गर्भ में लड़की होने का लक्षण समझा जाता है।

मूत्र का रंग (Urine color – Symptoms of baby girl in pregnancy in Hindi)

प्रेग्नेंट महिला के मूत्र का रंग बहुत से राज खोल सकता है। अगर महिला के मूत्र या यूरिन का रंग गहरा पीला हो तो यह इस बात के संकेत होते हैं की जन्म लेने वाला बच्चा कन्या है। इसके विपरीत अगर यूरिन कलर साफ़ या सफ़ेद हो तो इसे लड़के के जन्म की संभावना माना जाता है।
यह सभी संकेत और लक्षण पहले से आ रही मान्यताओं पर आधारित हैं जिसके कोई ठोस सबूत नहीं है और लोग अपने अपने अनुभवों के आधार पर ही इन बातों पर विश्वास करते हैं। तो हम भी चाहेंगे कि आप भी किसी पूर्वाग्रह के बिना अपने भविष्य के के सपने सजाएँ लड़का हो या लड़की, इस बात की चिंता छोड़कर अपने आने वाली संतान के उचित पालन पोषण पर विचार करें।
Share:

0 comments:

Post a Comment