सौंदर्य बाज़ार में विटामिन ई से भरपूर फेस पैक क्रीम और उत्पाद प्रचुरता से उपलब्ध हैं। सौंदर्य प्रेमियों के लिये विटामिन ई सामान्य और सुप्रसिद्ध विटामिन है। हम सब लोग जानते है कि विटामिन ई में उम्ररोधी गुण पाया जाता है। इसके कारण उम्र के चिन्ह, झुर्रियां, चकत्ते, मुंहासे आदि को घटाने, उपचार करने और रोकने में मदद करता है। विटामिन ई की कमी बहुत सी सौंदर्य समस्याओं का सामन्य कारण है। यह विटामिन बादाम, रुचिरा आदि में पाया जाता है। विटामिन ई के गुण :-
कीवी, ऑलिव ऑयल फेसियल मास्क (Kiwi, Olive oil facial mask)
केले, गुलाब जल का फेशियल मास्क (Banana, Rose water facial mask)
आम, जई फेस मास्क (Mango, Oat face mask)
विटामिन ई, शहद मास्क (Vitamin E- Honey mask)
आवोकाडो, शहद फेस मास्क (Avocado, Honey face mask)
कीवी, ऑलिव ऑयल फेसियल मास्क (Kiwi, Olive oil facial mask)
सामग्री (Ingredients)
- 2 चम्मच किवी का रस
- 1 अंडे की ज़र्दी
- 2 चम्मच जैतून का तेल
प्रक्रिया (Process)
कीवी के गूदे को लेकर उसमे अंडे की ज़र्दी और जैतून तेल को अच्छे से मिलायें। मिलाने पर यह लेप का रूप ले लेगा। कीवी का गूदा त्वचा के लिये सफाई करने के कारक का कार्य करेगा। जैतून तेल में विटामिन ई होता है। इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक सूखने के लिये छोड़ दें। फिर सूखे चेहरे को धो दे। ये सभी मिलकर आपकी त्वचा पर अच्छा परिणाम देंगे।
केले, गुलाब जल का फेशियल मास्क (Banana, Rose water facial mask)
सामग्री (Ingredients)
- 2 चम्मच गुलाब जल
- 1 पका केला
प्रक्रिया (Process)
केला पोटैशियम और विटामिन ई का भरपूर स्रोत है। गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है। जब इन दोनों को मिलाकर लगाते है तो यह त्वचा पर जादुई प्रभाव छोड़ता है। केले को मसल कर चिकना लेप, फेशियल बनाइये, इसमें गुलाब जल को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाइये। 10-15 मिनट सूखने के लिये छोड़ने के बाद पानी से धो दीजिये।
विटामिन ई के लाभ (Benefits of Vitamin E for skin care)
आम, जई फेस मास्क (Mango, Oat face mask)
सामग्री (Ingredients)
- 1 ताज़ा आम
- 1 चम्मच जई पाउडर
- 1 चम्मच गेंहूं के अंकुर का तेल
प्रक्रिया (Process)
आम विटामिन ई का अच्छा स्रोत है। पीले आम का गूदा लें। आम के गूदे को में जई आटा और गेंहुं के अंकुर के तेल को अच्छी तरह से मिला दें। इस लेप को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाये रखिये। यह फेस मास्क चेहरे की झुर्रियों और मुंहासों को ठीक कर देगा।
विटामिन ई, शहद मास्क (Vitamin E- Honey mask)
सामग्री (Ingredients)
- 1 चम्मच शहद
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
प्रक्रिया (Process)
प्राकृतिक शहद और 1 विटामिन ई का कैप्सूल लीजिये। इस कैप्सूल को बारीक पाउडर बना कर शहद में अच्छे से मिला दीजिये। इससे चिकना जेल बन जायेगा। इस जेल का चेहरे पर इस लीजिये इससे चेहरे पर चमक और सौंदर्य आ जायेगा। विटामिन ई कैप्सूल के स्थान पर किसी विटामिन से भरपूर तेल जैसे बादाम तेल, जैतून तेल, रुचिरा तेल आदि का भी प्रयोग किया जा सकता है।
आवोकाडो, शहद फेस मास्क (Avocado, Honey face mask)
सामग्री (Ingredients)
- 2 रुचिरा
- 1 चम्मच शहद
प्रक्रिया (Process)
आवोकाडो को लेकर पीसकर बारीक बना लें। अच्छी तरह से पिसे हुए रुचिरा में गुनगुना पानी और शहद मिलाकर लेप बना लीजिये। अब आप इसे चेहरे पर लगा लें।10 मिनट बाद चेहरे पर गोल गोल हाथों को घुमाकर धो ले। रुचिरा विटामिन ई और विटामिन ए का अच्छा स्रोत है। रुचिरा चेहरे की झुर्रियों और चकत्तों को भी ठीक करने का अच्छा इलाज़ करता है।
0 comments:
Post a Comment