बस नींद की कमी ही आपकी आंखों की सुन्दरता को नही बिगाडती है, अनियमित रूप से खाने की आदत, कई घंटों तक बिना ब्रेक के काम करना और बहुत सारे अन्य कारण भी है जो त्वचा और आँखों की सुंदरता में कमी लाते है। त्वचा संबंधी अधिकतर गलती का नुकसान भी शरीर की कोमल आंखों और उसके आस-पास के क्षेत्र को उठाना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर आंखों में सूजन आंखों के नीचे काले घेरे और लाल आंखों का दिखाई देना यह सभी त्वचा स्वास्थ्य लापरवाही की ही निशानी है। कुछ सरल और प्रभावी उपचार आपके साथ शेयर कर रहे है जिससे आपकी आंखों को इन रोगों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

कोल्ड थेरपी : आप अपनी आंखों पर ठंडे पानी के छीटें मार सकती है या फिर तौलिया को ठन्डे पानी से भिगो कर आंखों पर हल्के हाथों से थाप भी दे सकती है। तौलियें के अंदर कुछ आइस क्यूब्स पैक रख कर आंखों पर मसाज देने से आंखों के नीचे सूजन कम हो जाती है। इन उपायों के अतिरिक्त आप फ्रीजर में चम्मच रख कर उसका उपयोग पाँच मिनट के लिए आंखों पर करना भी सूजी हुई आंखों के इलाज में बहुत कारगर साबित होता है।
आंखों के लिए भी गुणकारी है शहद : आधा कप पानी के अंदर कम से कम एक चम्मच शहद डाल लें उसके बाद कॉटन बॉल्स से उनको अच्छी तरह मिश्रित कर लें और उसके बाद फूली हुई आंखों के आस पास रखें। बेहतर परिणाम के लिए कॉटन बॉल्स को सूजन वाले स्थान पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे सूजन कम हो जायेंगी और आंख की नजदीकी त्वचा को भी लाभ मिलेगा।
खीरे के स्लाइस : खीरे के स्लाइस को आंखों के लिए सबसे प्रभावी माना जाता है। आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने हो या फिर अपनी खूबसूरत और नशीली आंखों को आराम देना हो तो खीरे के गोल टुकड़े का उपयोग दोनों ही लिहाज से बहुत बेहतर और प्रभावी है। आप फ्रिज में रखें कुछ ठंडे खीरे निकाल कर कुछ मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखिए। नियमित रूप से इस तकनीक का उपयोग करने से आंखों को कई अन्य रोगों से राहत मिलती है।
टी-बैग थेरपी : टी-बैग थेरपी आँखों के लिए अद्भुत काम करती है। इस के लिए एक ग्रीन टी बैग को सुजन आई आँखों पर लगायें। टी-बैग थेरपी शुरू करने से पहले याद रखिए टी-बैग गर्म पानी में डूबा हुआ है दूध में नही। टी-बैग क लगभग 15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखें यह आपकी सूजन वाली आंखों के साथ-साथ काले घेरे की भी चिकित्सा कर देगा।
आलू के स्लाइस : आलू के स्लाइस केवन सूजन ही नही कम करते है यह आंखों के चारों तरफ फैली त्वचा की चमक वापस लाने में भी मदद करते है। आलू के चिकित्सा की प्रक्रिया बहुत ही साधारण है क्योकि आलू हर घर में उपलब्ध होता है। आलू छील कर उनके स्लाइस बना लें उसके बाद उन स्लाइस को ठंडा करने के लिए फ्रिज या फिर बर्फ में रख दें। ठंडी आलू के स्लाइस को 10 मिनट के लिए आंखों पर रख दें। आप आलू के रस से चेहरे को भी साफ़ कर सकती है। सुबह की ओस में यह उपाय अधिक प्रभावशाली होता है।
लाइफस्टाइल में हल्के परिवर्तन करें : ऊपर दिए प्राकृतिक और घरेलू उपचार के बाद असरदार रूप से आंखों के नशीलेपन और उसकी सुंदरता कायम रखने के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन बहुत जरूरी है। आइयें जानतें है सुंदर आंखों के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी लाइफस्टाइल।
- आपको प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
- सोने के आठ घंटे बहुत जरूरी है इसलिए समुचित और गहरी नींद में आराम करना चाहिए।
- सोडियम की मात्रा में उच्च खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
- वजन को हमेशा उम्र और कद के अनुसार नियंत्रित रखना चाहिए।
स्वीट लेडिज सुंदर आँखें प्राप्त करने का समय आ गया है। बस इन आसान और प्रभावी उपचार का पालन करे आप अपनी आंखों की ख़ूबसूरती को हमेशा कायम रख सकती है।
0 comments:
Post a Comment