Thursday, January 12, 2017

चेहरे से उम्र के स्पॉट (उम्र के धब्बे) को कैसे हटायें?

उम्र के निशान की वजह से क्या आप खुद को बूढ़ा महसूस करते हैं, अगर हाँ तो आपको यह ज़रूर पढ़ना चाहिये। उम्र के निशान जिन्हें धूप के निशान के नाम से भी जाना जाता है मुख्य रूप से चेहरे, कंधो, गर्दन, हाथों और पैरों पर होते हैं। इन जगहो में ये निशान तब अचानक दिखना शुरू हो जाते हैं जब मेलेनिन का उत्पादन आवश्यकता से अधिक होने लगता है। इस अतिरिक्त मेलेनिन का उत्पादन परबेगनी किरणों से त्वचा की रक्षा करते वक्त होता है, दूसरी तरफ ये मेलेनिन बढ़ती उम्र के कारण भी निकलने लगता है। इसके अलावा फ्री रेडिकल, कम खान-पान और लीवर की खराबी से भी ये निशान दिखने लगते हैं।

नींबू का रस (Ways to remove age spots with lemon juice)

नींबू के प्राकृतिक ब्लीचिंग गुणों की वजह से ये उम्र के निशान को हटाने में सहायक होता है। रात को सोते समय नींबू के रस को निशान पर लगायें और अगले दिन सुबह पानी से धो लें। नीबू के साथ आप एप्पल साइडर विनेगर (सिरका) का उपयोग भी कर सकते हैं, एक चम्मच नीबू के रस में उतना ही एप्पल साइडर विनेगर मिला कर लागएं और 20 मिनट बाद धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर (सिरका) के साथ प्याज (Apple cider vinegar and onion to get rid of age spots)

निशान  को हटाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। प्याज को दो भागों में काटकर कर इसे एप्पल साइडर विनेगर में आधा डुबायें और इसे निशान पर लगा कर सूखने दें। इसे दिन में दो बार 6 हफ़्तों तक लगायें।

एलो वेरा जेल चेहरे से उम्र के निशान हटाए (Aloe vera gel removes age spots on skin)

एलोवेरा में मरम्मत के गुण होते हैं जो त्वचा के पुनर्विकास में मदद करते हैं। उम्र घटाने वाले, एलोवेरा में चेहरे के भूरे धब्बों को दूर करने के गुण होते हैं जो सूरज की किरणों के अत्याधिक संपर्क में आने की वजह से पैदा होते हैं। ताज़ा एलो वेरा लें और ताज़े एलोवेरा जेल को उम्र के निशानों और भूरे धब्बों पर रगडें। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। अच्छे परिणामों के लिए इसका प्रयोग एक महीने तक दिन में 2 बार करें। आप शुद्ध एलो वेरा जेल को दाग धब्बों पर कम से कम 4 हफ़्तों तक दिन में दो बार लगाकर भी धब्बों से मुक्ति पा सकते हैं। एलोवेरा के जेल को चार हफ़्तों तक दिन में दो बार लगाने के उम्र के निशान  को हटाने में लाभ होता है।

मलाई वाले दूध से उम्र के निशान कैसे दूर करें ? (How to get rid of age spots with buttermilk?)

मलाई वाला दूध आपको उम्र के निशानों से लड़ने में मदद करता है। यह मुख्य रूप से अपने अन्दर मौजूद अम्ल की मदद से चेहरे को साफ़ करता है। मलाई वाला दूध लैक्टिक एसिड (lactic acid) से युक्त होता है और यह त्वचा से मृत कोशिकाएं निकालने में मदद करता है। यह चेहरे से अशुद्धियों और भूरे धब्बों को दूर करता है एवं चेहरे को सूखने भी नहीं देता है। घर पर मलाई वाला दूध तैयार करें और एक रुई के गोले की सहायता से इसे अपने चेहरे के भूरे धब्बों पर लगाएं। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो छाछ के साथ थोड़ा नींबू का रस मिश्रित करें।
उम्र कम दिखने के उपाय, वैकल्पिक तौर पर 4 चम्मच मलाई वाला दूध और 2 चम्मच टमाटर के रस को आपस में मिश्रित करें और फिर इसे प्रभावित त्वचा पर लगा लें। इनमें से किसी भी उपचार को अच्छे परिणामों के लिए दिन में एक या दो बार प्रयोग में लाएं।

कैस्टर ऑइल से उम्र के निशान दूर करने के तरीके (Ways to reduce age spots by castor oil se umar kam dikhana)

कैस्टर के तेल में मरम्मत के गुण होते हैं जिसका प्रयोग आप भूरे धब्बों को दूर करने में कर सकते हैं। कैस्टर का तेल विटामिन इ के तेल (vitamin E oil), नारियल के तेल, जैतून के तेल और बादाम के तेल से मिश्रित करने पर उम्र के निशानों से छुटकारा मिलता है। कैस्टर का तेल रुई के गोले की सहायता से प्रभावित भाग पर लगाएं। कुछ मिनट तक उस भाग पर मालिश करें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसे रात के समय प्रयोग करें। सुबह इसे गर्म पानी से धो लें। यह धब्बों को फीका करके आपकी त्वचा को समान बनाता है। प्रभावित भाग पर कैस्टर के तेल की मालिश करने से उम्र के निशानों को दूर किया जा सकता है।

खीरे के रस (ककड़ी का जूस) से उम्र के निशानों को कैसे हटाएं ? (How to remove age spots with cucumber juice?)

जवां बने रहना, खीरे में रंग गोरा करने के गुण होते हैं, अतः यह आपके चेहरे से दाग धब्बे दूर करने के लिए जाना जाता है। एक ताज़ा खीरा लें और इसके टुकड़े करें। इसमें से रस निकालें और इसे उम्र के निशानों पर लगाएं। इसे तब तक छोड़ दें जब तक यह सूख ना जाए। अगर संभव हो तो इस उपचार का प्रयोग अच्छे परिणामों के लिए सोने जाने से पहले करें। सुबह उठकर इसे ठन्डे पानी सधो दें। त्वरित परिणामों के लिए इसका रोज़ाना प्रयोग करें।

हॉर्सरैडिश से उम्र के धब्बे दूर करने के तरीके (Ways to fade out age spots by horse radish)

हॉर्सरैडिश उम्र के धब्बे दूर करने की सबसे अच्छी जड़ीबूटी है। यह झाइयों को भी दूर करके आपकी त्वचा को बेदाग़ बनाता है। यह आपकी त्वचा का रंग साफ़ करता है। हॉर्सरैडिश का एक पेस्ट तैयार करें और इसे सीधे अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। इसका प्रयोग हफ्ते में कई बार करें।
वैकल्पिक तौर पर एक ताज़ा हॉर्सरैडिश लें और इसमें से 4 इंच किसकर एक तिहाई कप सेब के सिरके के साथ मिश्रित कर दें। इस मिश्रण को 2 हफ़्तों के लिए छोड़ दें। दो हफ़्तों के बाद इस मिश्रण को छानकर एक रुई के कपड़े से अपनी प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इस विधि को दिन में 3 बार कम से कम एक महीने के लिए अपनाएं।

दही से उम्र के निशान कैसे दूर करें ? (How to vanish age spots by yogurt?)

दही में रंग गोरा करने के गुण होते हैं और यह काफी सुरक्षित और आसान नुस्खा है। यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है तथा भूरे धब्बों को प्राकृतिक रूप से हल्का करता है। सादी दही लेकर सीधे धब्बों पर लगाएं और फिर इसे सूखने दें। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। रात को सोने जाने से पहले प्रभावित भाग पर दही का प्रयोग करें और इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
साफ़ पानी से चेहरा धो कर दही लगायें और 20 से 30 मिनट बाद धो लें।

उम्र के निशान दूर करने के लिए पपीते का घरेलू नुस्खा (Papaya home remedy for age spot hatane ke upay)

एंटी एजिंग उपाय, पपीते में कुछ ख़ास एंजाइम्स (enzymes) होते हैं एवं अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड्स (alpha hydroxy acids) भी मौजूद होते हैं। यह आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर करता है तथा उम्र के निशानों को दूर करता है। पपीता त्वचा की अशुद्धियों, एक्ने (acne) और चेहरे की अन्य समस्याओं को भी कम करता है। यह त्वचा को साफ और चमकदार स्वरुप प्रदान करने में आपकी मदद करता है। एक चम्मच ताज़ा किसा पपीता लें और इसे अपनी त्वचा के भूरे धब्बों पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें तथा इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। जब तक भूरे धब्बे दूर ना हो जाएं, तब तक इस प्रक्रिया का पालन रोजाना दो बार करें।

हल्दी (Turmeric best natural home remedy for skin)

जवान रहने के उपाय, एक चम्मच हल्दी और दो चम्मच दूध मिलाकर निशान के जगह में लगायें और 10 से 15 बाद उबटन कर के धो लें।

लाल किशमिश (Red currants reduces age spots)

इनका जूस बनाकर शहद के साथ मिलाकर निशान वाले जगह में लगायें और 20 से 30 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।
Share:

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment