Showing posts with label जानें हाथों से भोजन खाना स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी. Show all posts
Showing posts with label जानें हाथों से भोजन खाना स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी. Show all posts

Tuesday, January 10, 2017

जानें हाथों से भोजन खाना स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी

पुराने हजारों वर्षों से कहा जाता रहा है की जब हम अपने हाथों से खाना खाते है तो खाना केवल शरीर को ही नही आपकी आत्मा को भी मिलता है। हाथ से खाने से अभ्यास अधिकतर भारत सहित कुछ देशों में ही देखने को मिलता है। अधिकतर पश्चिमी देशों की बात करें तो वह चम्मच या अन्य सुविधाजनक वस्तुओं से खाने को भोजन करने का सबसे बेहतर तौर तरीका माना जाता रहा है।


वैदिक काल और विज्ञान में यह अब माना जा चूका है की हाथों से भोजन करना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा हो सकता है। बस हाथ से खाना खाते समय जो अधिक ध्यान देने की बात यह है की खाने से पहले हाथ धोना बहुत जरूरी है। भोजन करते समय साफ़ उंगलियों का उपयोग करने से अधिक लाभ मिलता है। आइयें जानते है हाथ से भोजन करने वाले लाभ मिलते है।

वैदिक ज्ञान : वैदिक ज्ञान के अनुसार पांच उंगलियों को अलग-अलग महत्पूर्ण तत्वों से जोड़ा गया है। वैदिक ज्ञान में अँगूठे को आग, तर्जनी-हवा, मध्य उंगली-स्वर्ग, अनामिका पृथ्वी और छोटी उंगली को पानी माना गया है। जब हम उंगलियों को एक मुद्रा बनाकर भोजन करते है तो सभी पांच तत्वों के साथ भोजन करने की दशा सबसे होती है और अगर इन तटों में असंतुलन होता है तो कई बीमारियां जन्म लेती है।

पाचक रस :जब भोजन के लिए हाथों का उपयोग करते है तो खाने को ठीक से पचने में मदद मिलती है। जब भोजन को हाथ मुहं में छोड़ता है तो मस्तिष्क को संकेत मिलता है और उचित पाचक रस के उत्पादन हमारी बॉडी में होते है जिसकी वजह से हमारा भोजन आसानी से पच जाता है।


मेटाबोलिज्म में सुधार : जब आप हाथों से भोजन करते है तो आपका अधिकतर ध्यान भोजन की तरफ होता है इससे भोजन के पोषक तत्वों का सेवन में काफी मदद मिलती है और मेटाबोलिज्म में भी सुधार होता है। इतना ही नही हाथों से खाने की वजह से आप यह भी जान पाते है की आप कितना भोजन कर रहे है जिसकी वजह से वजन अधिक नही होता है।

चिकित्सा शक्ति का जन्म : आयुर्वेद मानता है की भोजन में उंगलियों के शामिल होने से जिन पांच तत्वों का मिश्रण होता है उनके स्पर्श से हमारी बॉडी में चिकित्सा शक्ति उत्तेजित होती है। उंगलियों के वह पांच तत्व बॉडी को संतुलित रखते है जो बेहतर स्वास्थ्य के बहुत जरूरी है।

कटलरी का उपयोग कर भोजन करना : छुरी-कांटे के उपयोग से भोजन करना अस्वस्थ या गलत नहीं है लेकिन माना जाता है की तेजी से भोजन करने की वजह से रक्त में शर्करा असंतुलन तो होता ही साथ में ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।


तापमान की जांच : भोजन करते समय भोजन के तापमान की जाँच करने में हाथ काफी प्रभावी साबित होते है। जब आप हाथ से खाना खाते है तो आप आसानी से भोजन का तापमान समझ सकते हैं। भोजन कितना गर्म और ठंडा है इसको जनाने के लिए हाथ सबसे बेहतर विकल्प है। 
Share:
Read More