Friday, January 13, 2017

इन आयुर्वेदिक तरीकों से बढ़ाएं आँखों की रौशनी




  • सुबह उठकर मुह मे पानी भरकर  आँखें खोलकर साफ पानी के छींटे  आँखों मे मरने चाहिए इससे  आँखों की नजर बढ़ती है|
  • बालों पर रंग ,हैयर डाई और केमिकल शेम्पू लगाने से परहेज करें|  ये चीजें आँखों की रोशनी घटाती हैं|
  • सुबह खाली पेट आधा चम्मच मक्खन आधा चम्मच  पीसी हुई मिश्री  और 5 पीसी हुई काली मिर्च मिलाकर चाट लें|  तत्पशचात कच्चे नारियल की गिरी के 2-3 टुकड़े भली भांति चबाकर  खाएं|  फिर थौड़ी  सी सौंफ चबाकर खाएं| 2-3 माह तक यह उपाय करने से दृष्टि  तेज हो जाती है|
  • रात को एक चम्मच त्रिफला चूर्ण  एक गिलास पानी डालें| सुबह उठकर छानकर  इस पानी से  आँखें धोएँ|  इससे नेत्र ज्योति  बढ़ती है | और आँखों के कई रोग नष्ट होते हैं|
  • सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करना चाहिए|  नहाने से 15 मिनिट पहिले पेरों के अँगूठों को सरसो के तेल  मे  तर कर लें |  आँखों की ज्योति लंबे समय तक कायम रखने मे मददगार उपाय है|
  • 10 ग्राम छोटी हरी ईलायची ,20 ग्राम सौंफ के मिश्रण को  महीन पीसकर काँच की शीशी मे भर लें| एक चम्मच मिश्रण दूध के साथ लेते रहने से नजर तेज हो जाती है|
  • अंगूर नियमित रूप से खाएं | इससे रात मे देखने की शक्ति बढ़ती है|
  • एक चम्मच त्रिफला चूर्ण,एक चम्मच शहद  और दो चम्मच गाय के घी को भली प्रकार मिश्रित  करें  इसे रात को सोते वक्त चाट लें| इससे नेत्र रोग दूर होते हैं,नजर तेज होती है और शारीरिक कमजोरी  मे भी लाभदायक है|
  • एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण,एक चम्मच शहद  आधा चम्मच देसी घी  को भली प्रकार मिश्रित कर  एक पाव दूध के साथ सुबह शाम 3  माह तक सेवन करने से  दृष्टि  तेज होती है|
Share:

1 comment:

  1. Hard Rock Hotel & Casino - DrMCD
    Hard Rock Hotel & Casino. Our standard rooms 충청북도 출장마사지 are spacious 울산광역 출장샵 with 시흥 출장마사지 large windows, 하남 출장마사지 flat-screen TVs, and a variety of 경주 출장샵 amenities that make our

    ReplyDelete