Thursday, January 12, 2017

चीनी स्थानापन्न,प्राकृतिक स्वीटनर

अगर ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन किया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकती है। लेकिन आज कल लोगो को अपने स्वाद को बढाने के लिए मीठे की आवश्यकता पड़ती रहती है जिस कारण वे चीनी का उपयोग ज्यादा करते है। आज कल आप अनेक प्रकार के प्राकृतिक स्वीटनर का उपयोग अपने आहार में चीनी के स्थान पर कर सकते है। अगर आप लम्बे समय तक रिफाइंड चीनी का उपयोग करते आ रहे है तो आपको उसकी आदत से एक झटके में दूर करना मुश्किल है। लेकिन आप इसके हानिकारक इफेक्ट्स के बारे में जानेंगे तो आप समझेंगे की क्यों दूरी बनाना आवश्यक है। अनपोलिश्ड शुगर भी पोलिश्ड शुगर और रिफाइंड शुगर से कम हानिकारक है। आप मार्किट से प्राकृतिक स्वीटनर भी खरीद सकते है और फिर चिंता मुक्त रह सकते है क्योंकि इस से आपको ज्यादा हानि नहीं पहुँचेगी। आप इन स्वीटनर का उपयोग अपने खाने और ड्रिंक में कर सकते है। प्राकृतिक स्वीटनर स्वास्थय के लिए अच्छा तो है साथ ही इसका फ्लेवर और स्वाद भी बेहतरीन होता है। रिफाइंड शुगर से इसमें मिठास कम रहेगी। इसमें कम फ्रुक्टोस (fructose) के साथ कैलोरी भी कम है जिस से लोग स्वस्थ भी रहेंगे और मीठे का स्वाद भी ले सकेंगे।

चीनी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण भाग रहती आ रही है। हम छोटे से चीनी के साथ गहराई से रिश्ता जोड़ते आ रहे है जिस से हम चीनी को बहुत ही पसंद करने लगे है। हम इसे चाय या कॉफ़ी के रूप में लेते है या आइस- क्रीम और शेक्स के रूप में इसका सेवन करते है,इस कारण चीनी के पदार्थ से दूर रहना हमारे लिए आसान नहीं है। हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में मोटापे की मात्रा चीनी के उपयोग से बढ़ रही है और इस रिपोर्ट के अनुसार, चीनी स्वास्थय के लिए हानिकारक है और यह मोटापे को बढ़ावा देती है। चीनी अनेक स्वास्थ्य सम्बंधित रोग का कारण बनी है चाहे वो मोटापा हो या टूथ डीके (tooth decay)। 16 सदी में चीनी का उपयोग UK से हुआ था जहाँ पर इसका प्रयोग खानों में किया जाता था और इसका आनंद केवल ख़ास दिन या उत्सव पर किया जाता था। अब वो समय गुज़र गया है, आज कल चीनी सबके जीवन में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती है जिसका उपयोग रोजाना किया जाता है।
मनुष्य के लिए चीनी बिलकुल भी स्वस्थ नहीं है। लेकिन समय के साथ लोगो ने ऐसी लाइफस्टाइल का चुनाव कर लिया है जहाँ वे अनेक प्रकार के रोग का शिकार बन रहे है। इसलिए अभी आपके स्वास्थय के लिए एक ही सुझाव दिया जाता है और वो है चीनी के स्थानापन्न का उपयोग कर, स्वस्थ रहें। आज कल बहुत ही प्राकृतिक स्थानापन्न है जिनका उपयोग आप चीनी के स्थान पर कर सकते है और चीनी का सेवन कम कर सकते है। चीनी को ज्यादा मात्रा में खाने से आपके शरीर में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो सकते है। लेकिन प्राकृतिक स्वीटनर से आप मीठास का भी स्वाद प्राप्त कर सकते है और साथ ही स्वस्थ भी रह सकते है।
चीनी से रोग की समस्या को उत्पन्न होने से रोकने के लिए आप अपने जीवन में कुछ विकल्प का पालन कर सकते है:
  1. स्टेविया (Stevia: स्टेविया एक हर्ब है जो साउथ अमेरिका में बनाया जाता है, यह स्वीटनर चीनी से 300 गुना मीठा है। साउथ अमेरिका और जापान में इसका उपयोग चीनी के स्थान पर किया जाता है।
  2. ज़ैलिटोल (Xylitol: ज़ैलिटोल एक स्वीटनर है जो ज्यादातर चेविंग गम में उपयोग किया जाता है। यह पांच कार्बन शुगर है ना की बाकी छह कार्बन शुगर की तरह। यह स्वीटनर आपको फिब्रस फल और सब्जियों, भुट्टा और हार्डवुड ट्री में से प्राप्त होगा। यह भी सत्य है की हमारा शरीर भी इसे कुछ मात्रा में बनाता है।
  3. कोकोनट शुगर (Coconut sugar: यह एक फल है जिसके सेवन के लिए आप कभी भी मना नहीं कर सकते है। इसके बेहतरीन लाभ ने US में अपनी जगह स्थापित कर ली है। कोकोनट शुगर पौष्टिक है और इसमें कम मात्रा में ग्लाइसमिक इंडेक्स (glycemic index) होता है। इसका स्वाद ब्राउन शुगर की तरह है लेकिन यह उस से थोड़ी ज्यादा मीठी है।
  4. खजूर शुगर (Date sugar: नाम से आप पता लगा सकते है की इस शुगर को सूखे खजूर से बनाया गया है। इस फल को डीहाइड्रेटेड किया गया है ताकि इस से चीनी को बनाया जा सके। इसका स्वाद बेहतरीन है और आप इसका उपयोग ब्राउन शुगर के स्थान पर कर सकते है।
  5. शहद (Honey: यह चीनी से थोडा ज्यादा मीठा होता है और यह प्राकृतिक है जो मधुमक्खी से प्राकृतिक रूप में निकाली जाती है। इसमें विटामिन भरा हुआ है और इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण भी है।
  6. मेपल सिरप (Maple syrup: मेपल सिरप लिक्विड स्वीटनर है जिसका उपयोग केक और अन्य मिठाई में किया जा सकता है। मेपल शुगर को पकाने के अतरिक्त भी उपयोग में लिया जाता है।
  7. फल का रस (Fruit juice: सबसे स्वस्थ ड्रिंक जिसका उपयोग दिन में कभी भी किसी भी समय में किया जा सकता है। इसमें प्राकृतिक शुगर है जो फल के रस से उत्पन्न की जाती है। इस जूस का उपयोग आप अनेक मिठाई और केक में कर सकते है।
  8. गुड़ (Molasses: चीनी को बनाने के लिए गुड़ का भी उपयोग किया जाता है। गुड़ के अनेक स्वास्थय सम्बंधित लाभ है। यह थोडा गाढ़ा और चिपचिपा होता है और इसका उपयोग बेकिंग के लिए सही है। शीरा (Blackstrap molasses) एक सही चुनाव है क्योंकि इसमें सही मात्रा में आयरन और कैल्शियम मौजूद होता है।
  9. ब्राउन राइस सिरप (Brown rice syrup: इस सिरप को ब्राउन राइस को उबाल कर बनाया जाता है। इसमें ग्लूटेन (gluten) और गेहूं नहीं होते है। इसका उपयोग चाय से ज्यादा खाने के लिए सही है। इस ब्राउन राइस सिरप को केक और खिचड़ी पर छिड़का जाता है।
  • जौ माल्ट सिरप (Barley malt syrup: नाम से ही आप पता लगा सकते है की इस जौ माल्ट सिरप में यवरस स्वाद है। इसका बनावट गुड़ की तरह है। इसे आसानी से पचा सकते है और इसमें कम ग्लाइसमिक (glycemic index) इंडेक्स है। लेकिन यह चीनी जीतना मीठा नहीं है। इसके स्वाद के कारण इसका उपयोग चाय और कॉफ़ी में नहीं किया जाता।

प्राकृतिक मिठास की लिस्ट (List of natural sweeteners)

एरीथ्रीटोल (Erythritol)

यह एक प्राकृतिक स्वीटनर है जो कुछ फलों से एक्सट्रेक्ट किया गया है। इन फलों को प्रकृति से लिया जाता है। आप इस प्रोडक्ट को पाउडर के रूप में मार्किट से प्राप्त कर सकते है। यह पाउडर ज्यादा पवित्र तो नहीं होंगे क्योंकि इन्हें इंडस्ट्री अपने फायदे के लिए बनाती है। इसलिए बेहतर होगा की आप एरीथ्रीटोल को प्राकृतिक आकर में प्राप्त करें जिसका स्वाद चीनी से कम नहीं है और यह स्वास्थय को कोई हानि भी नहीं पहुंचाता है। अन्य स्वीट अल्कोहल से ज्यादा लोग इस स्वीटनर का उपयोग अपने खाने में आसानी से कर सकते है। इसमें कैलोरी कम होती है इस कारण आप इसके उपयोग से अपने त्वचा पर फैटी परत को नहीं जमने देंगे।

याकन सिरप (Yacon syrup)

एक और बेहतरीन प्राकृतिक पदार्थ जिसका उपयोग आप चीनी के स्थान पर कर सकते है वो है याकन सिरप। यह सिरप को याकन पौधे से एक्सट्रेक्ट किया जाता है जो साउथ अमेरिका के एंडीज (Andes) नामक स्थान पर उगाया जाता है। यह प्राकृतिक स्वीटनर और चीनी के स्थान पर उपयोग करने के साथ वजन घटाने के लिए भी उपयोगी है। हाल ही के रिसर्च के अनुसार जो महिलाए अपना वजन कम करने के लिए परेशान हो रही है वो इस सामग्री से अपना वजन घटा सकती है। हमे यह पता होना चाहिए की हमारे शरीर में दो प्रकार के बैक्टीरिया है, एक अच्छा बैक्टीरिया और एक बुरा बैक्टीरिया। याकन सिरप जो प्राकृतिक है वो फ्रुक्टूलिगो सैकराइडस (fructooligo saccharides) की मात्रा को बढ़ाकर, अच्छे बैक्टीरिया को लाता है। यह मल त्याग के लिए भी उपयोगी है जिस कारण शरीर में खाने का सही से पाचन किया जा सकता है।

शुगर अल्कोहल (Sugar alcohols)

आप मार्किट में अनेक प्रकार के शुगर अल्कोहल को प्राप्त कर सकते है जिनके चीनी की तरह कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते है। इन्हें प्राकृतिक पदार्थ जैसे मक्की और गन्ने से बनाया जाता है। इस शुगर अल्कोहल को बनाते समय फर्मेंटेशन प्रक्रिया का पालन किया जाता है। शुद्ध चीनी से ज्यादा इस शुगर अल्कोहल में कैलोरी के मात्रा कम है और इस कारण यह आपके स्वास्थय के लिए हानिकारक भी नहीं है। मार्किट में से अनेक शुगर अल्कोहल में से आपको आर्गेनिक पदार्थ का चुनाव करना चाहिए।

अगेव नेक्टर (Agave nectar hai mithas ke upay)

यह स्वस्थ प्रकार का प्राकृतिक स्वीटनर को अगेव पौधे से एक्सट्रेक्ट किया जाता है, आप इस अगेव पौधे को प्राकृतिक वातावरण से प्राप्त कर सकते है। आप इस से ज्यादा मिठास प्राप्त कर सकते है जो रिफाइंड शुगर में भी नहीं मिलाता क्योंकि इसके सिरप में कैरामेल (caramel) मौजूद होता है। अगर आप इसे कम मात्रा में उपयोग करते है तो भी आप इस से बहुत मिठास प्राप्त कर सकते है। अगेव नेक्टर आंत को स्वस्थ रखने के लिए भी उपयोगी है। आप इस स्वीटनर से और भी लाभ प्राप्त कर सकते है क्योंकि नेक्टर एक बेहतरीन डाइटरी फाइबर है जिसे प्रीबायोटिक (prebiotic) कहते है जो आंतों के बैक्टीरिया को नौरिश कर पाचन के प्रक्रिया में सहयोगी है।

प्राकृतिक मिठास स्रोत गन्ना (Sugarcane)

यह सत्य है की रिफाइंड शुगर जिसका सेवन हम लगातार करते आ रहे है वो गन्ने से बनती है। लेकिन यह चीनी को रिफाइंड और प्रोसेस्ड किया जाता है ताकि लोगो को आकर्षित कर सकें। अगर आप प्राकृतिक गन्ने का एक्सट्रेक्ट प्राप्त कर उपयोग में लें तो आप अपने आप को और अपने परिवार को चीनी से पहुँचने वाली हानि को रोक सकते है। जब गन्ने को प्रोसेस किया जाता है तब आप इसमें से एक बड़ी चम्मच चिपचिपे गुड़ को प्राप्त कर सकते है। यह महिलाए के लिए बहुत ही आवश्यक है क्योंकि इस से महिलाए अपने शरीर में आयरन प्राप्त कर सकेंगी जो उनके स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही ज़रूरी है। जब महिला मेनोपौस (menopause) के चरण पर पहुँचती है तो यह उनके लिए ज्यादा ही आवश्यक है। यह प्राकृतिक स्वीटनर है जिसमे बढ़िया मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद है।

चीनी के लिए प्राकृतिक स्थानापन्न (Natural substitutes for sugar)

बल्समिक ग्लेज़ (Balsamic glaze)

यह प्राकृतिक प्रकार का चिपचिपी मिठाई है जिसका उपयोग आप चीनी के स्थान पर कर सकते है। आप इस बल्समिक ग्लेज़ से अनेक मिठाई के पकवान बना सकते है। इसके उपयोग के बाद आप अपनी चाय, कॉफ़ी या कोई भी मिठाई के डिश में चीनी का उपयोग नहीं करेंगे। बल्समिक ग्लेज़ एक बेहतरीन चीनी के स्थान पर उपयोग करने वाला पदार्थ है जो आपके शरीर को कोई भी हानि नहीं पहुंचाएगा।

बनाना प्यूरी जूस (Banana puree juice mithas ke liye)

आपको पता होना चाहिए की केला एक बेहतरीन फल है जो अपने प्राकृतिक मिठास से आपके एनर्जी की मात्रा को बढ़ा सकते है। आपको किसी चीनी या मिलावट की आवश्यकता नहीं है, इस फल में प्राकृतिक मिठास अपने आप भरी पड़ी है। आप इसका प्यूरी बना कर उस से इसका रस निकाल सकते है। आपको 3 से 4 केले को लेना होगा, उनके छिलके को उतार कर, उन्हें स्मैश कर लेना है। अब इसे अच्छे से स्मैश कर, इसके पल्प से रस को निकालना है। अब पल्प को अलग कर रस को लेना है। अब इस रस को बर्तन में डाल कर फ्रीजर में स्टोर करना है। आप इसके उपयोग से अनेक डिश को बना सकते है। आप इस से स्वस्थ रह सकते है।

पके हुए आकार में स्ट्रॉबेरी जूस (Strawberry juice in ripe form)

आपको कुछ ज्यादा ही पकी हुयी स्ट्रॉबेरी को एक बर्तन में लेना है। अब एक स्मैशर के उपयोग से इसका पल्प निकाल लेना है। अब पल्प को साइड में रख कर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को बर्तन में आप स्टोर कर रख सकते है। यह प्राकृतिक स्वीटनर है जिसका उपयोग आप अनेक प्रकार के ड्रिंक और डिश को बनाते समय कर सकते है। अब इस स्वादिष्ट प्राकृतिक स्वीटनर से खाने का आनंद लें।
Share:

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment