Monday, January 18, 2016

मुल्तानी मिटटी के फायदे

मुल्तानी मिटटी से हमें बहुत फायदे मिलते है| इसे अंग्रेजी में Fuller’s Earth के नाम से भी जाना जाता है| यह हलके पीले रंग की चिकनी मिटटी होती है| इसका प्रयोग कई तरह की बिमारियों को ठीक करने और त्वचा का सौंदर्य बढ़ाने में किया जाता है|
मुल्तानी मिट्टी बहुत ही लाभप्रद है| यह आपको त्वचा और बालो से सम्बंधित समस्याओ से छुटकारा दिलाने में मदद करती है| मुल्तानी मिटटी के बारे में खास बात यह है की ये बहुत आसानी से मिलती है, और बहुत ही सस्ती होती है| हर कोई इसे बड़े आसानी से खरीद सकता है|
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी आप बड़ी ही सरलता और सामान्य तरीके से अपने घर में कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे का सौंदर्य बढ़ता है| मुल्‍तानी मिट्टी में मैग्‍नीशियम क्‍लोराइड मौजूद होता है| जो की त्वचा को साफ़ करने का काम करता है| इससे त्वचा के मुहांसे ठीक होते है और त्वचा में चमक आती है|
इसके अलावा मुल्तानी के मिटटी का लेप सर पर लगाने से बुखार कम होता है| 


मुल्तानी मिटटी के फायदे तो ढेरो है, जिसकी मदद से हम अपनी त्वचा की देखभाल अच्छे तरह से कर सकते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव और इस्तेमाल करने का तरीका ना पता होने की वजह से लोग इसके फायदों का लाभ नहीं उठा पाते है| इस लेख में आपको मुल्तानी मिटटी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका बता रहे है|

त्वचा के लिए फायदेमंद

बेहतरीन क्लीन्ज़र: मुल्तानी मिटटी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं, यह क्लीन्ज़र के रूप मैं अच्छा काम करती हैं। चेहरे को अच्छी तरह धोकर, गुलाब जल के साथ मुल्तानी मिटटी को लगाये| सिर्फ 15 मिनट इसे लगाने से त्वचा के डेड सेल्स और चिपकने वाले बैक्टीरिया साफ़ हो जाते है|
प्राकृतिक स्क्रब: ड्राई स्किन वाले मुल्तानी मिटटी को स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते है| इसके लिए 2- 4 काजू को रात भर दूध मैं भिगो दे और सुबह एक दम बारीक़ पीस ले| अब इसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद की कुछ बुँदे मिलाये और स्क्रब की तरह प्रयोग में ले।
फेस पैक: यदि आपको शरीर के किसी भी हिस्से मैं जलन महसूस हो रही हो तो Multani Mitti Face Pack लगाने से आपको ठंडक मिलेगी| इसके अलावा यदि धुप के कारण चेहरा जल गया हो तब भी इसका इस्तेमाल काफी लाभदायक साबित होगा|

बालो के लिए फायदेमंद

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए जितनी फायदेमंद हैं, उतना ही इसे बालो के लिए भी लाभकारी माना गया हैं| Multani Mitti Benefits for Hair भी है| गलत खान पान और प्रदूषण के चलते हमारे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करके आप इसे कोमल और अच्छा बना सकते है|
रुसी से मुक्ति: आज के वक्त में बालो को लेकर सबसे आम समस्या कुछ है तो वो है रुसी| मुल्तानी मिटटी से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है| बस बालो को धोने से पहले मुल्तानी मिटटी में नींबू मिलाकर 1 घंटे तक रखे फिर बालो को धो ले|
रूखे बालो के लिए: अगर आपके बाल रूखे है तो मुल्तानी मिट्टी के पैक से आप अपने बालो को कोमल बना सकते हैं| इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में दही, नीबू का रस, शहद डालकर अच्छे से मिक्स करे| फिर इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए बालो मैं लगाये रखे| और बाद में गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो ले, इससे आपके बाल मुलायम, चमकदार और सिल्की दिखाई देंगे।
तेलीय बाल: मुल्तानी मिट्टी तेलीय बालो के लिए भी लाभकारी होती हैं, इसके सही इस्तेमाल से आप अपने तैलीय बालो से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी मैं मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लेले, उसमे एक चम्मच रीठा पाउडर को मिलाये, अब इस लेप को बालो पर लगाये और 20 से 30 मिनट रखने के बाद हलके ठन्डे पानी से धो ले।

अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. गर्मियों के दिनों में कई लोगो को घमौरियों की शिकायत होतो है| ऐसे में मुल्तानी मिटटी का लेप अचूक औषधि है।
  2. तेज बुखार में शरीर पर इसका मोटा-मोटा लेप करने से शरीर का तापमान कम होता है|
  3. यदि एलोवेरा को मुल्तानी मिटटी के साथ प्रयोग किया जाये| तो इससे बाल मजबूत और घने बनते है|
  4. बडे से बडे फोडे़ पर मिट्टी की पट्टी चढ़ाने से, वह उसे पकाकर निचोड़ देती है एवं घाव भी बहुत जल्दी भर देती है।
  5. मुल्तानी मिटटी मैं मैग्‍नीशियम क्‍लोराइड की मात्रा काफी होने की वजह से यहाँ चेहरे पर होने वाले मुहासों को हटाने मैं भी लाभदायक होती है।
  6. मुल्तानी मिटटी में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी भी होती है| इससे न केवल त्वचा का रंग निखरता है बल्कि त्वचा पर चमक भी आती है|
  7. मेहँदी के साथ भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं, हेना पाउडर मैं मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर कुछ समय से लिए रख दे, फिर अपने बालो मैं इससे पूरी तरह से लगा ले। 3 घंटे लगा के रखने के बाद बालो को धो ले। इससे न केवल बालो को पोषण मिलेगा, बल्कि बाल घने और लम्बे भी होंगे।
Share:

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment