Sunday, January 17, 2016

आसान एक्सरसाइज जो सेक्स के दौरान बिस्तर पर प्रदर्शन सुधारने की गारंटी देते है

शारीरिक सम्बंध विवाहित जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। विवाह के बाद बेडरूम में बने यौन रिश्ते बनने से न सिर्फ परिवार आगे बढता बल्कि दोनों के बीच प्रेम का बंधन,विश्वास और रिश्ते मजबूत बनते है। विवाह के बाद सेक्स की अनुभूति से जीवन में नई खुशियाँ आती है लेकिन आज के दौर में अधिकतर लोग अपने पार्टनर के साथ सेक्स का आनंद नही उठा पाते है।




निजी जीवन में खुशियाँ देने वाला बेडरूम का यह पल कुछ सेक्स समस्याओं के कारण लोगो को लाइफस्टाइल को तनावपूर्ण बना देता है। शारीरिक असंतोष का असर दोनों के प्यार, व्यवहार और दैनिक कार्यों में साफ़ झलकता है। इस तरह की स्थितियों में अकसर इस समस्या का उपाय करने के लिए विवाहित जोड़ा गोलियाँ,महंगी चिकित्सा या वियाग्रा की मदद लेते है जिनमे से कुछ तो काफी संतुष्ट हो जाते है लेकिन ज्यादातर लोगो के हाथ सिर्फ निराशा ही लगती है। अगर आप भी ऐसी सेक्स समस्या का सामना कर रहे है तो कुछ कसरत की मदद से पार्टनर के यौन असंतोष को दूर कर अपने बेडरूम में सेक्स के समय में इजाफा कर सकते है।




केजल एक्सरसाइज : संभोग का समय बढ़ाने के लिए केजल सबसे लोकप्रिय और लोगो द्वारा मानी एक्सरसाइज है। देखने में केजल कसरत बड़ी आसान और साधारण लग सकती है लेकिन इसके फायदे काफी अधिक है। केजल पीसी की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। ये मांसपेशियां प्रजनन वाले,मलाशय,मूत्राशय सहित पैल्विक अंगों का समर्थन करते है। केजल एक्सरसाइज पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन अर्थात नपुंसकता को दूर करने में मदद तो करता ही है लेकिन अगर महिलाएं इसको अपने व्यायाम रूटीन में शामिल करती है तो उनकी योनि की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इस कसरत के लगातार अभ्यासों से पार्टनर की सेक्स असंतोष की शिकायत में कमी आने लगती है।


केजल एक्सरसाइज को कैसे करें :


  • यह एक साधारण एक्सरसाइज है इसे आप कभी भी कही भी बैठ कर या लेट कर आसानी से कर सकते है।


  • पेल्विक मांसपेशियों को पकड़ कर साँस ऊपर की तरफ खींचे।


  • साँस खीचने के बाद कुछ सेकंड तक रुके उसके बाद धीरे-धीरे, मांसपेशियों को छोड़ दें।


  • इसके अतिरिक्त आप पेल्विक मसल्स पर खिंचाव या दबाव डाल कर भी इस कसरत को कर सकते है।


नोट : केजल एक्सरसाइज के लिए पेल्विक मसल्स की जानकारी होना अहम है इसलिए जानकार की मदद से ही इसका अभ्यास करें।




स्क्वैट एक्सरसाइज : स्क्वैट को बट और पैरों के आकार में चमत्कार रूप से परिवर्तन करने के लिए जानतें है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी साधारण और आसान दिखने वाली यह एक्सरसाइज कामेच्छा में काफी वृद्धि करता है और ऐसा इसलिए होता है क्योकि इसके अभ्यास से सही स्थानों में रक्त का प्रवाह होता है जिसके कारण बेहतर सेक्स ड्राइव में मदद मिलती है इसके अतिरिक्त इसके नियमित रूप से करने से मांसपेशियों में सहनशक्ति और काम के समय उर्जा भी बढती है।


स्क्वैट को कैसे करना है:


  • अपने कंधे की चौड़ाई के बराबर पैर करके सीधे खड़े हो जाओ।


  • अपनी पीठ सीधे रखते हुए घुटने को धीरे-धीरे मोड़ते हुए नियंत्रित तरीके से नीचे की तरह जायें जब आप नीचे की तरफ जा रहे हो तो आपके हाथ सीधे सामने की तरफ खिंचाव वाली पोजीशन में हो।


  • अपने पैरों के घुटनों पर और ऊपरी जांघों पर अपना वजन रखें,अर्थात आप ऐसी स्थिति में आ जाएं जैसे एक काल्पनिक कुर्सी पर बैठे हो।


  • इस स्थिति खुद को अधिक समय तक रखने की कोशिश करें। शुरुआत के समय में 8 से 10 बार साँस लेने की प्रक्रिया तक खुद को उस स्थिति में कायम रख सकते है।


  • उसके बाद धीरे-धीरे वापस मूल पोजीशन में आ जाएँ।


  • स्वै बादट की इस सरल एक्सरसाइज को थोडा कठिन करने के लिए आप हाथों में डम्बल उठा सकते है।




पेल्विक लिफ्ट एक्सरसाइज : यह कसरत आपके सेक्स प्रदर्शन को सुधारने रक्त के प्रवाह को भी बढ़ाने का कार्य करती है। पेल्विक लिफ्ट एक्सरसाइज का नियमित प्रयोग मांसपेशियों को और पीठ के निचले हिस्से को मजबूती आती है।


पेल्विक लिफ्ट एक्सरसाइज को कैसे करना है:


  • कंधे चौड़ाई के बराबर पैर रख कर घुटनों को मोड़ते हुए पीठ के बल लेट जाए।


  • धीरे-धीरे पेल्विक को ऊपर की तरफ लिफ्ट कराएं। लिफ्ट कराते समय ध्यान रखें हाथ आपके साइड्स में ही हो।


  • अपने पेट की मांसपेशियों पर खिचाव डालते हुए ग्लुटस को कस ले ऐसा करते समय आपके कंधे और आप स्वम् उपर की ओर उठे हो।


  • 10-20 सेकंड तक इसी मुद्रा में खुद को रखें।


  • उसके बाद धीरे-धीरे नीचे लेटते हुए वापिस एक्सरसाइज की मूल स्थिति में आ जाएं।




हाथों से डम्बल उठाना : अपने हाथों से बाहर व घरेलू काम करने के अतिरिक्त हाथों से डम्बल उठा कर आश्चर्यजनक रूप से सेक्स इच्छा और ड्राइव के हार्मोन में वृद्धि कर सकते है। नियमित रूप से हाथों से डम्बल उठाने से हाथों की मांसपेशियां भी सुडौल बनती है।


डम्बल उठाने का अभ्यास कैसे करें :


  • डम्बल की एक जोड़ी अपने अलग-अलग हाथों में उठा ले।


  • धीरे-धीरे कोहनी को मोड़ते हुए डम्बल को ऊपर कंधे की तरफ उठायें।


  • बिना झटके दिए और बिना आराम किए कम से कम 15 बार इसका अभ्यास करें।




एरोबिक एक्सरसाइज : एरोबिक एक्सरसाइज को दोनों पार्टनर मिल कर भी कर सकते है या यह कहिए कि सेक्स क्षमता सुधार के लिए यह काफी अच्छा उत्साहवर्धक स्पाइसी और रोमांटिक तरीका भी है। कई सर्व साबित कर चुके है जो जोड़े सुबह एक साथ फिटनेस दिनचर्या का पालन करते है उनके बीच यौन संबंध अन्य सामान्य जोड़ो के मुकाबले अधिक बनते है। रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज संभोग प्रदर्शन को पहले से काफी बेहतर बनाता है।


एरोबिक गतिविधियों में आप साइकिल, टहलना , तैराकी या डांस को अपना सकते है। एरोबिक गतिविधियां उस स्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा देने में मदद करते है जब आप उम्र के मध्य में होते है और आपकी सेक्स इच्छा के हार्मोन में गिरावट आ रही होती है। अगर आप पार्टनर के साथ जोशीले और स्पाइसी इंटिमेट तरीके के सपने सजों कर रखे है तो आज से पार्टनर के साथ एकांत में एरोबिक व्यायाम शुरू कर दें।


इन आसान एक्सरसाइज की मदद से आप जुनूनी और संभोग के समय में वृद्धि करते हुए अपने प्यार को जवां और जोशीला बनाए रख सकते है इसके अलावा यें कसरते आपको शारीरिक रूप से फिट और आकर्षक भी भी बनाते।
Share:

0 comments:

Post a Comment