टहलना आपको हमेशा अच्छी तरह से संतुलित और एक आदर्श वजन देता है। थुलथुले शरीर वाले लोगों के लिये टहलना आवश्यक हैं। अपने शरीर को सही रखने के लिये भी आप टहल सकते हैं। यहाँ पर कुछ टहलने के सुझावों को बताया जा रहा है
शुरूआती प्रक्रिया
- सबसे पहले, आपको इस चुनौती को स्वीकार करने की जरूरत है।
- अगर आप प्रशिक्षित नहीं है तो वार्मअप सत्र को करें।
- आपको मिनट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये न कि मील पर। आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिये कि एक बार में आप कितना दौड़ सकते है ना कि अधिक दूरी या अधिक समय तक।
- आपके जूते महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपको अपने जूते पैरों के आकार से थोड़ा बड़े और चौड़े लेना चाहिये जिससे दौड़ने में सहायता मिलती है और पैरों में दर्द भी नहीं होता है।
- आप अपने शरीर और मन को भी सुनें जब भी आपको भोजन की जरूरत है. आप अपनी फिटनेस पर ध्यान दिये बिना तुंरंत भोजन करना चाहिये। भोजन से आपको शक्ति मिलती है जिससे कि आप दौड़ और फिट रह सकें। भूखे रहना कोई समाधान नहीं है।
- एक बार में ही सफलता के बारे में न सोचें बल्कि नियमित अभ्यास को करें यही प्रभावी होगा।
- टहलने के समय तनावमुक्त रहना आवश्यक है। दौड़ने के समय जबड़े को ढ़ीला रखें। कंधों को कान के पास तक नहीं खींचना चाहिये। परिणामत:,आप अपने हाथों को आसानी से हिला पायेंगे।
- अपने कम समय का सदुपयोग करें। लोगों के पास यदि कम समय हो तो उतने मे ही करना लाभकारी होगा।
- आप दोपहर में कोशिश कर सकते हैं। दोपहर में सूरज की रोशनी तेज़ होने के कारण आप ज्यादा वसा जला सकते हैं साथ ही दोपहर के अधिक भोजन से भी आप बच सकते हैं।
- जलयोजन एक प्रभावी कदम होगा जब आप दौड़ या टहल रहे हों, क्योंकि ऐसा करने पर आपके शरीर से काफी जल निकला जाता है और दौड़ या टहल के बाद ऊर्जा नहीं बचती।
- आप अपने शरीर के बारे में चिंतित होंगे। अगर आप पहली बार व्यायाम और दौड़ के लिये पहली बार प्रयास कर रहे हैं तो अपने शरीर को तनाव न दे अन्यथा यह कई जटिल समस्याओं को जन्म दे सकता है।
- आप धीमी गति से दौड़े जबतक आवश्यक क्षमता विकसित न हो जाय।
- आपको ठीक वही करना चाहिये जो आप कर सकते है। अगर आप लम्बी दौड़ के लिये नहीं तैयार है तो चिंतित न हों। आप अपनी वसा को धीरे धीरे जलायें।
- जब आप टहलने और दौड़ने के क्रम में है तो आप कुछ भी करने के लिये तैयार रहें। अगर आप ऐसा करने के लिये तैयार है तो आप नये तरीको को सीख कर ज्यादा कैलोरी को खर्च और वसा को जला पायेंगे।
- आप अपने प्रशिक्षण के दौरान अपने उद्देश्यों के साथ बंधे रहें। आपको अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। आपकी दौड़ अपके लिये प्रोत्साहक के रूप में होना चाहिए। अगर आपके अपने मन में एक लक्ष्य नहीं है, तो आपके लिये व्यायाम करना वास्तव में मुश्किल हो जाएगा।
- आप एक इंसान हैं भगवान नहीं इसलिये गलतियां स्वाभाविक है। आप अपनी गलतियों की वजह से पीछे न हटें बल्कि उनसे सीख लेना अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा। आप इनसे हतोत्साहित न हो और सफलता प्राप्त करने के लिये प्रयास करें।
- आपको हमेशा बड़ा सोचना चाहिये जब आप अपने आपको फिट रखने की गतिविधियों के साथ जोड़ते हैं। आपको दौड़ने की दूरी पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये और सम्पूर्ण रूप से प्राप्त करने की कोशिश करें।
- यह आपके लिये आवश्यक होगा कि आप अपने आपको तेज़ दौड़ने के लिये प्रेरित करें। आप दौड़ने के दौरान अपने आपको घोड़े से साथ तुलना करे।
- आप प्रशिक्षण सारणी, रफ्तार चार्ट आदि का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- बड़ा हिस्सा प्राप्त करने के बजाय आप अपने प्रयासों में निरंतरता बनायें। दिन प्रतिदिन निरन्तरता को बनाये रखना वास्तविकता में महत्वपूर्ण है जब आप दौड़ के साथ साथ टहलने की प्रक्रिया को शामिल करते हैं।
- अगर आप प्रशिक्षण दौड़ को वास्तविकता में उबाऊ महसूस करती हैं, तो आप कुछ अलगा कर सकते हैं। आप 30 सेकेण्ड की तेज़ रफ्तार के साथ 40 मिनट की दौड़ का प्रयास कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment